मंगलवार दोपहर से पोस्टमार्टम हाउस के बाहर परिजनों की भीड़ जुटने लगी थी। धीरे-धीरे रिश्तेदारों की भीड़ बढ़ती गई। विवाहिता के घर सेे कोई नहीं पहुंचा। करीब चार बजे धूमनगंज एसीपी वरुण कुमार पुलिस लेकर लड़की के फूफा समेत तीन अन्य रिश्तेदारों के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
मुट्ठीगंज के सत्तीचौरा में फंदे पर लटकने से बहू अंशिका व आगजनी में व्यवसायी दंपती की मौत के बाद मंगलवार दोपहर बाद तीनों का कड़ी सुरक्षा के बीच पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान दंपती के परिजनाें की पोस्टमार्टम हाउस के बाहर भीड़ लगी रही। इधर, व्यवसायी का बेटा मां-बाप के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुआ। उधर, बहू के मायके से कोई नहीं दिखा। धूमनगंज पुलिस विवाहिता के फूफा समेत तीन अन्य रिश्तेदारों को लेकर शव लेने पहुंची थी।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर से पोस्टमार्टम हाउस के बाहर परिजनों की भीड़ जुटने लगी थी। धीरे-धीरे रिश्तेदारों की भीड़ बढ़ती गई। विवाहिता के घर सेे कोई नहीं पहुंचा। करीब चार बजे धूमनगंज एसीपी वरुण कुमार पुलिस लेकर लड़की के फूफा समेत तीन अन्य रिश्तेदारों के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। पहले विवाहिता के ही शव का वीडियोग्राफी के बीच दो डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। उसके बाद शव कन्हईपुर घाट पर अंतिम संस्कार के लिए लेकर चले गए। पुलिस के अनुसार अंशिका के पिता व भाई को घाट पर ले जाकर अंतिम संस्कार कराया गया। व्यवसायी दंपती का पंच अग्नि देकर अंतिम संस्कार
आग में जलने से मृत टिंबर व्यवसायी राजेंद्र प्रसाद केसरवानी व उनकी पत्नी शोभी देवी का भी वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम कराया गया। शोभा देवी के शरीर में हड्डियों के अलावा कुछ नहीं बचा था। राजेंद्र प्रसाद थोड़ा ही जले थे। धुएं से दम घुटने से उनकी मौत हो गई हुई थी। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव को सीधे रसूलाबाद घाट पर ले जाया गया। भाई आशीष केसरवानी ने बताया कि उनका भतीजा अंशु केसरवानी हादसे की रात से घर नहीं लौटा है। बेटे के न होने पर घर के पांचों ने शवों का अंतिम संस्कार किया गया।