फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास-ससुर को जिंदा जला डाला: आग में झोंकने से पहले बहू के घरवालों ने पटरे से की पिटाई, चिल्लाते रहे पति-पत्नी

Thu, 21 Mar 2024 02:28 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

घटना के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। वीडियो में कुछ महिलाएं भी दिखती हैं। उनके हाथों में भी पटरे दिखाई देते हैं। पांच वीडियो एक के बाद एक वायरल किए गए। इन्हें किसी ने घर के भीतर से ही मोबाइल फोन से बनाया हुआ मालूम पड़ता है।
विज्ञापन
घर में आग लगने के बाद बचाव कार्य में जुटी फोर्स। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुट्ठीगंज में टिंबर व्यवसायी राजेंद्र केशरवानी और उनकी पत्नी शोभा को घर में बंद करके जिंदा जला डालने वाले उनकी बहू पक्ष के लोगों ने दुस्साहसिक वारदात से पहले उनकी पटरे से जमकर पिटाई भी की थी। इससे जुड़े पांच वीडियो बुधवार शाम वायरल किए गए, जिनमें पीटने, गाली-गलौज करने और बचाव में चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनाई दे रही हैं। हालांकि, इन वीडियो के तथ्यों की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता।

विज्ञापन


पांच वीडियो एक के बाद एक वायरल किए गए। इन्हें किसी ने घर के भीतर से ही मोबाइल फोन से बनाया हुआ मालूम पड़ता है। वीडियो घर में आग लगाने से ठीक पहले के हैं। इसमें कई लोग टिंबर व्यवसायी राजेंद्र केशरवानी व उनकी पत्नी शोभा देवी को पटरे से पीटते और गालीगलौज करते नजर आ रहे हैं। इनमें से दो वीडियो 30 व 32 सेकेंड के हैं, जबकि अन्य 10 सेकेंड से भी कम अवधि के हैं।

वीडियो बताते हैं कि बेटी अंशिका के सुसाइड करने की सूचना पाकर मायके पक्ष के लोग किस इरादे से बेटी की ससुराल पहुंचे और आगे दिल दहला देने वाली एक दूसरी वारदात को अंजाम दे डाला। वीडियो में दिखता है कि घर में टिंबर व्यवसायी के बहू पक्ष के लोग घर में घुस रहे हैं। इनके हाथों में लकड़ी के पटरे हैं। कुछ देर बाद वह इन्हीं पटराें से व्यवसायी को पीटने लगते हैं। इस दौरान वह लगातार गालियां भी देते रहते हैं ।
विज्ञापन


वीडियो में कुछ महिलाएं भी दिखती हैं। उनके हाथों में भी पटरे दिखाई देते हैं। वीडियो से ही खुलासा हुआ कि घटना के वक्त टिंबर व्यवसायी के भाई राजेश और उनका बेटा भी वहां मौजूद था। राजेश बीच-बचाव करते नजर आते हैं। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान एक महिला के चीखने की आवाज लगातार सुनाई पड़ती है।

माना जा रहा है कि यह आवाज घटना में बाल-बाल बची व्यवसायी की बेटी शिवानी की है। एक वीडियो में व्यवसायी का इकलौता बेटा और अंशिका का पति अंशू भी हमलावरों से हाथ जोड़कर माफी मांगता दिखाई देता है। अगर ये वीडियो सच हुए तो वारदात में शामिल दोषियों को कठोर सजा दिलाने में अहम साक्ष्य साबित हो सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें