फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसों तेल में अब नहीं हो सकेगी किसी दूसरे ऑयल की मिलावट

Thu, 22 Jul 2021 11:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • अन्य मिश्रित तेलों की भी शर्तों के साथ बिक्री की अनुमति, नए नियमों के तहत जांच शुरू
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pintrest
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरसों तेल में अब अन्य किसी प्रकार की मिलावट नहीं हो सकेगी। राइस ब्रांड, सूरजमुखी आदि के तेल भी नहीं मिलाए जाए जा सकेंगे। जून से ही ऐसे तेल की बिक्री को प्रतिबंधित कर दिया गया है। पहले सरसों तेल में अन्य वनस्पतियों के तेल के मिश्रण की अनुमति थी लेकिन इसे लेकर कई तरह की शिकायतों के बाद इसकी बिक्री पर रोक लगा दी गई है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अन्य खाद्य तेलों को मिश्रित कर बिक्री की अनुमति है लेकिन सील पैक होना चाहिए। इसके अलावा 15 किग्रा से अधिक वजन के पैकेट की भी बिक्री की अनुमति नहीं होगी। नए नियम के परिपेक्ष्य में बृहस्पतिवार से जांच भी शुरू की गई।

विज्ञापन

mustard oil
तेल और दाल के लिए गए 12 संदिग्ध नमूने
खाद्य तेलों में मिलावट की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। इसके अलावा दाल को चमकाने के लिए तेल के इस्तेमाल की भी शिकायतें हुई हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से इसके खिलाफ बृहस्पतिवार को अलग-अलग बाजारों में अभियान चलाया गया। इस दौरान अलग-अलग प्रतिष्ठानों से दाल के नौ तथा तेल के तीन संदिग्ध नमूने लिए गए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि नमूने जांच के लिए लैब को भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन

mustard oil
लाखों का डंप बालू सीज, एफआईआर
अवैध तरीके से बालू डंप करने का एक और मामला सामने आया है। सुलेमसराय में जागृति विहार आवास योजना के पास बृहस्पतिवार को लाखों रुपये का बालू सीज किया गया। अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर भी लिखाई गई। जेल में बंद खनन माफिया और उसके गुर्गों की ओर से सुलेमसराय में अवैध बालू का कारोबार चलाया जा रहा था। इसकी शिकायत मिलने पर एसडीएम सदर विवेक चतुर्वेदी की मौजूदगी में पुलिस प्रशासन और खनन विभाग ने कार्रवाई की। हालांकि, फोर्स के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। वहां 11 जगहों पर अवैध तरीके से बालू डंप थे। खनन अधिकारी एमके पांडेय ने बताया कि इन स्थानों पर डंप 986 घनमीटर बालू सीज की गई। अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। उन्होंने बताया कि जिनकी जमीन है उनके खिलाफ भी मुकदमा लिखाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें