सोमवार सुबह लगभग नौ बजे जमोली गांव में अचानक हुए तेज धमाके से सभी सहम गए। लोग मौके पर पहुंचे तो देखा के वहां तीन युवक लहूलुहान घायल अवस्था में पड़े हुए हैं। घायलों में गांव के ही शेरा भारतीय पुत्र भाऊ, धीरज भारतीय पुत्र जयकरण और अंकित भारतीय पुत्र शिवचरण हैं। घायलों को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना क्षेत्र के जमोली गांव में सोमवार सुबह बांधने के दौरान बम फटने से तीन युवक घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे पहले उन्होंने विरोधियों को फंसाने के लिए हमले की फर्जी कहानी गढ़ डाली। हालांकि पुलिस ने जांच की तो सच्चाई सामने आ गई।
विज्ञापन
घटना सोमवार सुबह लगभग नौ बजे जमोली गांव के लोग अपनी दिनचर्या में व्यस्त थे। तभी अचानक हुए तेज धमाके से सभी सहम गए। लोग मौके पर पहुंचे तो देखा के वहां तीन युवक लहूलुहान घायल अवस्था में पड़े थे। घायलों में गांव के ही शेरा भारतीय पुत्र भाऊ, धीरज भारतीय पुत्र जयकरण और अंकित भारतीय पुत्र शिवचरण शामिल थे। ग्रामीण परिजनों को सूचना देकर उन्हें तुरंत निजी अस्पताल ले गए। लेकिन अस्पतालवालों ने पुलिस केस होने के कारण उन्हें भर्ती करने से मना कर दिया।
परिजन घायलों के साथ घूरपुर थाने पहुंचे और गांव के ही एक व्यक्ति भोला भारतीय पर बम से हमला करने का आरोप लगाया। घायल शेरा भारतीय ने पुलिस को बताया कि वह और उसके साथी सुबह शौच के लिए गांव के बाहर सरपत की आड़ में बैठे थे तभी उनके ऊपर किसी ने बम से हमला कर दिया। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसरा भेजा। यहां घायलों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर एक बम भी बरामद किया। सूचना पर एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित भी पहुंचे और मौके पर जांच पड़ताल की। थाना प्रभारी घूरपुर आईपीएस चिरागजैन ने बताया कि बम बनाते समय यह घटना हुई। घायल युवक विरोधियों को फंसाने के लिए फर्जी आरोप लगा रहे थे। पुलिस की जांच में सच्चाई सामने आ गई।