फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलकर्मी की मौत में पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा

Tue, 03 Aug 2021 09:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • संदिग्ध हाल में हुई थी मौत, पत्नी ने बीमारी बताई थी वजह, बहन ने लिखाया केस
विज्ञापन
fir
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस स्थित रेलवे कॉलोनी निवासी रेलकर्मी निजामुद्दीन(55) की मौत के मामले में पत्नी समेत चार पर हत्या का केस दर्ज कराया गया है। बहन शकीला की ओर से दर्ज कराए गए इस मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि पत्नी अपने बहन के बेटे को नॉमिनी बनाने का दबाव बनाती थी और ऐसा न करने पर ही उसने तीन अन्य लोगों संग मिलकर उसकेभाई को मार डाला। कोर्ट के आदेश पर यह मुकदमा दर्ज हुआ है।

विज्ञापन

शकीला निवासी नगम निगम कॉलोनी सिविल लाइंस ने पुलिस को बताया कि 17 मार्च की शाम उनकेभाई की संदिग्ध हाल में मौत हो गई थी। उन्होंने 15 साल पहले परवीन बानो निवासी मिर्जापुर चुनार से शादी की थी लेकिन उनकी कोई औलाद नहीं थी। आरोप है कि परवीन अपनी बहन के लड़के अल्तमस, जो हमेशा उसकेघर आता था, को फंड-बोनस के लिए उत्तराधिकारी बनाने का दबाव बनाती थी जिसके लिए उनका भाई तैयार नहीं था।

पांच मार्च को वह उनकेभाई को लेकर अपने मायकेगई जहां न सिर्फ उसने बल्कि उसकी मां इजराइल व मां राबिया ने भी दबाव बनाया लेकिन उनका भाई अल्तमस को उत्तराधिकारी बनाने केलिए तैयार नहीं हुआ। जिसके बाद वह उन्हें लेकर लौट आई। 17 मार्च को दोपहर में वह ड्यूटी से लौटे और इसकेबाद अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने के कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद पहुंची पुलिस ने वहीं पंचायतनामा भरा और फिर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

 

पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा प्रिजर्व कर लिया गया। शकीला का आरोप है कि उनके भाई की एक साल की नौकरी शेष थी। जिसे पाने केलिए ही उनकी पत्नी परवीन ने अपने मां-बाप व बहन केलड़के संग मिलकर उन्हें जहर देकर मार डाला। घटना केबाद से ही वह सिविल लाइंस थाने केचक्कर काट रही है लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की। जिसके बाद उसने कोर्ट में गुहार लगाई।

कोर्ट केआदेश पर आखिरकार सिविल लाइंस पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करनी पड़ी। जिसमें पत्नी व उसकेमां-बाप केअलावा बहन के लड़के को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने बताया कि हत्या व हत्या की साजिश के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें