फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mukhtar Ansari Death: विधायक अब्बास के पेरोल के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचा परिवार, आज दाखिल हो सकती है अर्जी

Fri, 29 Mar 2024 12:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मुख्तार अंसारी की मौत के बाद अब्बास को जेल से बाहर निकालने के लिए परिवार के लोग परेशान हो गए हैं। अब्बास अंसारी पिता मुख्तार के जनाजे में शामिल हो सकें, इसके लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में बेल या पेरोल के लिए अर्जी डालने के लिए अधिववक्ताओं से सलाह ले रहे हैं। 
विज्ञापन
अब्बास और मुख्तार। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाहुबली माफिया मुख्तार अंसारी के जनाजे में शामिल होने के लिए मऊ सदर से विधायक बेटे अब्बास अंसारी को पेरोल दिए जाने या फिर न्यायिक हिरासत में जनाजे में शामिल होने की इजाजत दिए जाने की अर्जी शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में नहीं दाखिल हो सकी। अब्बास अंसारी फिलहाल कासगंज की जिला कारागार में निरुद्ध हैं।  

विज्ञापन


अब्बास के अधिवक्ता उपेंद्र उपाध्याय ने बताया कि अब्बास अंसारी के पेरोल की अर्जी तैयार की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी तैयारी चल रही है और अर्जी दाखिल होने या किसी कोर्ट में मेंशन की बात महज अफवाह है।  उधर, इलाहाबाद हाईकोर्ट के शासकीय अधिवक्ता आशुतोष कुमार संड ने भी इस बात की पुष्टि की है कि अपराह्न तीन बजे तक मुख्तार के परिवार की ओर से किसी भी तरह कोई अर्जी दाखिल होने की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। न ही किसी अदालत के सामने सुनवाई के लिए मेंशन की जानकारी है। 

गौरतलब है कि मुख्तार अंसारी की बीती रात बांदा जेल में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। कासगंज जेल में बंद विधायक बेटे अब्बास अंसारी को मुख्तार के जनाजे में शामिल होना है। इसीलिए पेरोल की अर्जी दाखिल की जानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें