फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : सांसद उज्ज्वल रमण बोले- सड़क से लेकर संसद तक समस्याओं के खिलाफ करेंगे संघर्ष

Sat, 06 Jul 2024 06:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उज्जवल रमण सिंह लोकसभा में सांसद का शपथ ग्रहण करने के बाद प्रथम बार लखनऊ से सड़क मार्ग से प्रयागराज पहुंचे। सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ लोगों ने उनका स्वागत किया। लालगोपालगंज से जगह जगह रोक कर लोगों ने माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
नवनिर्वाचित सांसद उज्ज्वल रमण का स्वागत करते इंडिया गठबंधन के लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद निर्वाचित होने के बाद दिल्ली से पहली बार प्रयागराज पहुंचे उज्ज्वल रमण सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। इसके पूर्व उन्होंने महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, राम मनोहर लोहिया, हेमवती नंदन बहुगुणा आदि की प्रतिमाओं पर  नवनिर्वाचित सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने कहा कि वह जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष करते रहेंगे। जनता की आवाज सड़क से लेकर संसद तक उठाने का कार्य करेंगे। 

विज्ञापन



उज्जवल रमण सिंह लोकसभा में सांसद का शपथ ग्रहण करने के बाद प्रथम बार लखनऊ से सड़क मार्ग से प्रयागराज पहुंचे। सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ लोगों ने उनका स्वागत किया। लालगोपालगंज से जगह जगह रोक कर लोगों ने माल्यार्पण किया। सपा प्रदेश सचिव विनय कुशवाहा ने बताया कि इंडिया गठबंधन का पूरा स्वरूप जलूस में था। समाजवादी पार्टी शहर अध्यक्ष इफ्तिखार अहमद, महासचिव रविंद्र यादव के अलावा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अंशुमन मिश्रा, जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी जलूस का नेतृत्व कर रहे थे।


उन्होंने बताया कि तेलियरगंज मे प्रदेश सचिव सपा रविंद्र यादव व महावीर यादव ने स्वागत किया। विश्वविद्यालय मार्ग पर छात्रों ने स्वागत किया। इसके बाद बालसन चौराहे पर महात्मा गांधी जी व पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद सिविल लाइंस में डा.राममनोहर लोहिया और हेमवतीनंदन बहुगुणा की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद हाईकोर्ट चौराहे पर भीमराव आंबेडक और इंदिरा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। अधिवक्ता रेहान अहमद ने संविधान की प्रति भेंट की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें