थाना क्षेत्र के पीपीजीसीएल कंपनी के पास प्रयागराज–बांदा हाईवे पर मंगलवार देर शाम एक कार में अचानक आग लग गई। गाड़ी में सवार चार लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते बाहर निकलकर जान बचाई।
जानकारी के अनुसार प्रवेश कुमार सोनी, निवासी बवंधर थाना बारा परिजनों के साथ बरगढ़, जिला चित्रकूट एक समारोह में शामिल होने गए थे। लौटते समय पीपीजीसीएल कंपनी के पास कार में आग लग गई। चालक कार को किनारे लगाकर सभी को नीचे उतारा। कुछ ही पलों में कार आग का गोला बन गई।
मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। पीपीजीसीएल चौकी प्रभारी प्रभाकर सिंह मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी।