फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत माता की जयकारों के साथ निकला संघ का पथ संचलन

Sun, 18 Mar 2018 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की ओर से शनिवार को पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन में सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवक शामिल हुए। भारत माता की जयकारे करते स्वयंसेवक कतारबद्ध होकर शहर के तमाम इलाकों से निकले। इस दौरान स्वयंसेवकों के ऊपर कई जगह पुष्प वर्षा भी की गई। पूर्ण गणवेश में अनुशासित ढंग से चल रहे पथ संचलन को देखने के लिए शहरियों की खूब भीड़ भी जुटी।
विज्ञापन


पथ संचलन की शुरूआत डीएवी कालेज मीरापुर से हुई। जो एसएस खन्ना डिग्री कालेज, गोल पार्क, खत्री पाठशाला, अतरसुइया थाने के सामने से कल्याणी देवी चौराहे और वहां से चक्कर काटने के बाद वापस डीएवी कालेज में आकर समाप्त हुआ। संचलन मार्ग में कुल 35 द्वारा बनाए गए थे। हर एक द्वार पर एवं कई अन्य स्थानों पर महिला मंडल, दुर्गा पूजा समिति, व्यापार मंडल समिति, राष्ट्र सेविका समिति एवं अन्य स्वयंसेवी संगठनों के कार्यकर्ताओं एवं बहनों ने पुष्प वर्षा भी की। पथ संचलन में संघ के प्रयाग महानगर दक्षिण इकाई से नैनी, रामपुर, करछना, बम्हरौली एवं शहर के कई मोहल्लों के 2235 गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने शिरकत की। दो पहिया वाहनों में भगवा ध्वज लगाकर हर हर महादेव और भारत माता की जय के उदघोष के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे स्वयंसेवकों ने घोष की ताल, मिलिट्री वाद्य पर निर्धारित रुट पर  पथ संचलन किया।

संचलन में सबसे आगे  घोड़े पर सवार पूर्ण गणवेश में दो स्वयंसेवक  हाथ मे तलवार लिए हुए थे। उनके पीछे फूलों से सजी हुई खुली जीप में भारत माता और डॉक्टर हेडगेवार जी का चित्र लगा था। पथ संचलन समाप्त होने के बाद एक सभा हुई। सभा में काशी प्रांत के  कार्यवाह  बांके लाल ने कहा कि संघ वर्ष प्रतिपदा को अपने आरंभिक काल से ही  एक उत्सव के रूप में मनाता आ रहा है । उन्होंने विक्रम संवत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत की समय गणना दुनिया में सबसे ज्यादा वैज्ञानिक है । संघ द्वारा समय-समय पर किए जाने वाले पथ संचलन के उद्देश्य की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जब हम स्वयं सेवक पंक्तिबद्ध होकर अनुशासन में सड़कों पर संचालन करते हुए निकलते हैं तो इससे बिना कुछ बोले देश की जनता में आत्मविश्वास का संचार होता है। इस अवसर पर प्रांत सह संपर्क प्रमुख शिवकुमार, प्रान्त सह सेवा प्रमुख नागेंद्र ,  भाग संघचालक गोपाल अग्निहोत्री , भाग प्रचारक  सर्वेश, भाग कार्यवाह  वीरकृष्ण, भाग टोली से अजय, संजय, युगल किशोर, राजेश्वर सिंह, आशीष मोहन, श्यामल, विजय मल्होत्रा, विवेक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें