फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मां शीतला कृपा महोत्सव का हुआ समापन, भंडारे में जुटी श्रद्धालुओं की भीड़

Sat, 31 Jan 2026 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरपट्टी में चल रहे मां शीतला कृपा महोत्सव का शुक्रवार को भंडारे के साथ समापन हो गया। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। महोत्सव के समापन पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को आना था, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से वह नहीं आ सके।
विज्ञापन

बता दें कि कुंवरपट्टी स्थित सोना भवन कैंपस में स्थापित मां शीतला मंदिर में पांच रोज से मां शीतला कृपा महोत्सव का कार्यक्रम चल रहा था। शुक्रवार को मां शीतला का पूजा-अर्चना कर महोत्सव का समापन किया गया। मेजा के एसीपी संत प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि सुरक्षा के पूरे बंदोबस्त किए गए थे।
महोत्सव के आयोजक भाजपा नेता इन्द्रदेव शुक्ला उर्फ राजू भैया ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर तीर्थराज शुक्ल, सूरज देव शुक्ल, ब्रह्म देव शुक्ल, ईश्वर देव शुक्ल, मांडा के पूर्व प्रमुख अशोक सिंह, भाजपा नेता मांडवी शरण द्विवेदी, कृष्ण मिश्र, आशीष मिश्रा मुन्ना, अखिलेश मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें