फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक : बेटों के सामने अज्ञात वाहन से कुचलकर मां की मौत 

Sun, 08 May 2022 12:00 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

यमुनापार में  बारा थाना क्षेत्र के छीड़ी गांव निवासी माया (30) पत्नी किशन अपने दो बेटे और एक बेटी के साथ शहर में झोपड़ पट्टी में रहकर मजदूरी करती थी। जबकि उसका पति गांव में रहता था। शुक्रवार देररात वह दोनों बेटों के साथ जीरो रोड बस अड्डे के पास किसी काम से गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में कोतवाली थाना क्षेत्र के जीरो रोड बस अड्डे के पास शुक्रवार देररात दो छोटे-छोटे बच्चों के सामने अज्ञात वाहन ने महिला को कुचल दिया। हादसे के बाद आसपास के लोग भागकर पहुंचे। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और जख्मी महिला को कॉल्विन अस्पताल ले गई। जहां महिला ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन

यमुनापार में  बारा थाना क्षेत्र के छीड़ी गांव निवासी माया (30) पत्नी किशन अपने दो बेटे और एक बेटी के साथ शहर में झोपड़ पट्टी में रहकर मजदूरी करती थी। जबकि उसका पति गांव में रहता था। शुक्रवार देररात वह दोनों बेटों के साथ जीरो रोड बस अड्डे के पास किसी काम से गई थी।

इसी दौरान उसे अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। मां को लहूलुहान देखकर दोनों बच्चे सड़क पर चिल्लाने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी महिला अस्पताल भेजा। अस्पताल में चिकित्सकों ने माया को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। हादसे की सूचना पर बड़ा सूरज पहुंचा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें