सोमवार की दोपहर प्रयागराज-प्रतापगढ़ हाईवे मार्ग को पार करते समय तेज रफ्तार की बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे मौके पर ही मां एवं बेटी की मौत हो गई। हाईवे मार्ग पर हुई घटना के बाद मौक लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घायल मासूम को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जहां हालत नाजुक बताई जा रही है। उधर घटना की खबर पाकर परिजन भी रोते-विलखते हुए मौके पर पहुंचे, जहां कोहराम मचा रहा। पुलिस मृतकों में मां-बेटी के शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना मऊआइमा इलाके के सरपताही नहर के हाइवे मार्ग की है।
थाना मऊआइमा पिलखुआं मजरा मौलवी का पुरा गांव निवासिनी राजेश कुमार की पत्नी नीतू देवी (25) बेटी मानसी देवी (4) एवं डेढ माह के दुधमुंहे बच्चे साथ मायक ा शीतलपुर कमलानगर से ससुराल के लिए विक्रम से निकली। सोमवार की दोपहर वह विक्रम से प्रयागराज-प्रतापगढ़ हाइवे मार्ग के मऊआइमा सरपताही नहर पर उतरीं। जिसके बाद नीतू बेटी मानसी एवं दुधमुंहे बच्चे को लेकर हाइवे मार्ग को पार करने लगी। बताया जाता है कि इसी बीच तेज रफ्तार की बोलेरो चालक ने अपना संयम खोते हुए रौंदते हुए निकल गया।
बोलेरो से हुई घटना देख लोगों का मजमा लग गया। जब-तक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जाता। मौके पर ही नीतू (25) एवं उसकी चार वर्षीय बेटी मानसी की मौत हो चुकी थी। घटना की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मासूम को आनन-फानन उपचार के लिए सदर के लिए जे जाया गया। जहां हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की खबर जैसे ही गांव में पहुंची तो ग्रामीण संग परिजन भी रोते हुए मौके पर पहुंचे, जहां परिजन में कोरहाम मचा रहा। पुलिस दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि घटना देख लोगों की रूह सिहर उठीं थी।
होलागढ़। बाइक चालक सड़क पर उखड़ी गिट्टी से बचने के चक्कर में अनियंत्रित्रत होकर सड़क के बगल मजार से जा टकराया।। जिसमें बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घटना के बाद लोगों की मदद से एम्बुलेंस द्वार उपचार के लिए सीएचसी सांगीपुर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे घायल को उपचार के लिए सदर के अस्पताल के लिए भेज दिया। घटना होलागढ़ के हुलासगंज गांव के समीप की है।
थाना होलागढ़ रामदासपुर गांव निवासी रवि पुत्र भोला गांव के ही राकेश पुत्र सुखदेव के साथ बाइक से दहियावां क ी तरफ जा रहे थे। बताया जाता है कि जैसे ही वह बाइक से हुलासगंज गांव के समीप पहुंचे कि रास्ते में उखड़ी गिट्टी से बचने का प्रयास किया। जिससे बाइक अनिंयत्रित होकर सड़क के बगल बने मजार में जा टकराईं। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस द्वारा उपचार के लिए सीएचसी सांगीपुर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने राकेश कुमार (35) पुत्र सुखदेव को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि घायल को उपचार के बाद सदर के अस्पताल के लिए भेज दिया गया। सूचना पाकर परिजन में क ोहराम मचा रहा। पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा कर पोस्टमार्टम हाऊस के लिए भेज दिया है।