भारतीय जनता पार्टी की महानगर कार्यकारिणी के बाद गंगापार और यमुनापार कार्यकारिणी का भी गठन हो गया है। पार्टी ने यमुनापार और गंगापार में अधिकांश नए चेहरों को तरजीह दी है। साथ ही कार्यकारिणी में जातीय समीकरण पर भी फोकस किया गया है। यमुनापार और गंगापार में तकरीबन सभी जाति के लोगों को पदाधिकारी बनाया गया है। कार्यकारिणी गठन के बाद रविवार को महानगर, गंगापार और यमुनापार के पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया गया।
पार्टी के यमुनापार अध्यक्ष विभव नाथ भारती ने आठ उपाध्यक्ष, चार महामंत्री, आठ जिलामंत्री, एक-एक कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी एवं कार्यालय प्रभारी के नाम घोषित किए हैं। इसी तरह गंगापार अध्यक्ष अश्विनी कुमार द्विवेदी ने भी आठ उपाध्यक्ष, चार महामंत्री, आठ मंत्री और एक कोषाध्यक्ष के नाम शनिवार को जारी किए। इसके पूर्व महानगर के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत कीडगंज स्थित कार्यालय पर किया गया। यहां नगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि पार्टी हमारी मां के समान है।
भाजपा मजबूत हो और संगठन का विस्तार हो, यह हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस अवसर पर सांसद केशरी देवी पटेल, मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी, डा. नरेंद्र कुमार सिंह गौर, अवधेश चंद्र गुप्ता, शशि वार्ष्णेय, मुरारी लाल अग्रवाल, संजय गुप्ता, आशीष गुप्ता, राजन शुक्ला, प्रेम नारायण केसरवानी आदि मौजूद रहे।
यमुनापार कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के नाम
उपाध्यक्ष : शोभ नारायण द्विवेदी, अजीत प्रताप सिंह, राजेश शुक्ला, जगदीश सिंह यादव, त्रिवेणी प्रसाद पांडेय, जय सिंह पटेल, राजेश्वरी तिवारी, ज्ञान सिंह पटेल, महामंत्री : विजय शंकर शुक्ला, रामेश्वर पटेल, सविता त्रिपाठी, विक्रमाजीत मौर्य, मंत्री : हरिदेव धुरिया, विनोद कुमार प्रजापति, कमलेश त्रिपाठी, प्रकाश शुक्ला प्रचंड, ओम प्रकाश निषाद, शिवराम सिंह परिहार, कृष्ण दास गुप्ता, आरती कोल, कोषाध्यक्ष : अनूप केसरवानी, मीडिया प्रभारी : दिलीप कुमार चतुर्वेदी, कार्यालय प्रभारी : मनोज कुमार गुप्ता।
गंगापार कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के नाम
उपाध्यक्ष : रामपलट पटेल, श्याम बिहारी पांडेय, किरण त्रिवेदी, सरोज श्रीवास्तव, अमरनाथ द्विवेदी, मनु प्रताप सिंह, अनिर्द्ध सिंह पटेल, विष्णु देव प्रसाद, महामंत्री : हरि भूषण, कविता पटेल, ईश्वर चंद्र बिंद, जीत लाल त्रिपाठी, मंत्री : अमर जीत कुशवाहा, कमलेश पाल, महेश पांडेय, तुलसीराम सरोज, ऊषा रानी निषाद, संतोष शुक्ला, रोहित केसरी, दिलीप यादव, कोषाध्यक्ष : आशीष केसरवानी