फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Money Laundering Cases: ईडी को बाहुबली मुख्तार अंसारी की 10 दिन की कस्टडी रिमांड मिली, होगी पूछताछ

Wed, 14 Dec 2022 02:01 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

ईडी को मुख्तार अंसारी की 10 दिन की कस्टडी रिमांड मिली है। मुख्तार अंसारी 23 दिसंबर दोपहर दो बजे तक ईडी की कस्टडी में रहेगा।
विज्ञापन
कोर्ट में पेशी के लाया जाता मुख्तार अंसारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनी लांड्रिंग मामले में बुधवार को ईडी ने बाहुबली माफिया मुख्तार अंसारी को इलाहाबाद के जिला जज की अदालत में पेश किया। ईडी ने अंसारी की कस्टडी रिमांड के लिए याचिका दायर की। इस मामले में ईडी को मुख्तार अंसारी की 10 दिन की कस्टडी रिमांड मिली है। मुख्तार अंसारी 23 दिसंबर दोपहर दो बजे तक ईडी की कस्टडी में रहेगा, इस दौरान मनी लांड्रिंग मामले में उससे पूछताछ होगी।
विज्ञापन


बता दें कि अंसारी के पुत्र विधायक अब्बास अंसारी और साले शरजील को भी पुलिस गिरफ्तार कर रिमांड पर ले चुकी है। फिलहाल दोनों की रिमांड कस्टडी पूरी होने के बाद जेल भेजा जा चुका है। अब अंसारी को गिरफ्तार कर ईडी कस्टडी लेकर पूछताछ करने की तैयारी में है। मुख्तार अंसारी फिलहाल बांदा की जेल में बंद है। बी वारंट पर मुख्तार को बांदा जेल से प्रयागराज लाया गया है। वहां से कड़ी सुरक्षा के बीच उनको लाया गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें