साइबर ठगों ने पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों के खातों से हजारों रुपये उड़ा दिए। इनमें कर्नलगंज के दो और जार्जटाउन का एक मामला शामिल है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
साइबर ठगों ने पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों के खातों से हजारों रुपये उड़ा दिए। इनमें कर्नलगंज के दो और जार्जटाउन का एक मामला शामिल है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल रविशंकर सिंह ने कर्नलगंज थाने में शिकायत की है। जिसमें बताया है कि उनका सैलरी अकाउंट वाराणसी में है। एटीएम पिन बदलने के लिए उसने गूगल सर्च के जरिये मिले कस्टमर केयर नंबर पर फोन किया। फोन उठाने वाले ने कंपनी के अफसर से बात करने को कहा। उसके दिए हुए नंबर पर कॉल करने पर फोन उठाने वाले ने गूगलपे खोलकर उसके दिए हुए निर्देशों का पालन करते जाओ। इस दौरान दो बार में 47 हजार रुपये कट गए।
इसी तरह जार्जटाउन के लाउदर रोड निवासी अजीत कुमार मौर्य ने पुलिस को बताया कि उनके खाते से दो दिन में 35500 रुपये निकाल लिए गए। जबकि उन्होंने किसी से कोई जानकारी नहीं साझा की। इसी तरह रामप्रिया रोड निवासी रवि श्रीवास्तव ने कर्नलगंज थाने में तहरीर देकर बताया है कि उन्होंने ई कॉमर्स वेबसाइट से ऑयल मशीन ऑर्डर की। साथ ही पेमेंट भी कर दिया। कई दिनों तक डिलेवरी न होने पर ऑर्डर कैंसिल कर दिया जिसका मैसेज भी आया। लेकिन पेमेंट रिफंड नहीं हुआ। कर्नलगंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुडलक सेल्स वेबसाइट के कर्ताधर्ता विनोद कोरी पर केस दर्ज किया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।