फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj :भीड़ ने चोर समझकर दो युवकों को पीटकर किया अधमरा, एक की मौत

Tue, 11 Oct 2022 07:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

करेली इलाके के बेनीगंज में चोरी के शक में भीड़ ने दो युवकों को पीटकर मरणासन्न कर दिया। जिसमें एक की मौत हो गई। मृतक गप्पू (23) करेली का निवासी था। उसके साथी की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे एसआरएन में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Prayagraj News : भीड़ की पिटाई से मरणासन्न युवक का एसआरएन में चल रहा इलाज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुल्दाबाद के बेनीगंज में भीड़ ने चोरी के शक में पीट-पीटकर गप्पू(24) की हत्या कर दी गई। साथी मुन्ना को भी मरणासन्न कर दिया गया। उसे गंभीर हालत में एसआरएन में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने अज्ञात में केस दर्ज कराया है। उधर पुलिस ने पांच को चिह्नित कर दो को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन



अकबरपुर करेली का रहने वाला गप्पू पड़ोस में ही रहने वाले अपने साथी मुन्ना को लेकर शुक्रवार को बेनीगंज में बाबा मार्केट के पास गया था। इसी दौरान चोरी के शक में कुछ लोगों उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद लाठी-डंडों से उन्हें तब तक पीटा, जब तक कि वह मरणासन्न नहीं हो गए। 


इसके बाद हमलावर भाग निकले। मंगलवार भोर में चार बजे के करीब टहलने निकले लोगों ने दोनों को खून से लथपथ पड़े देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों को एसआरएन अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टरों ने गप्पू को मृत घोषित कर दिया। जबकि मुन्ना को भर्ती कर लिया गया। 
विज्ञापन



जानकारी पर पुलिस अफसर भी मौके पर पहुंच गए और घंटों जांच पड़ताल में जुटे रहे। अस्पताल पहुंचकर मुन्ना से भी बातचीत की। उसने बताया कि उसे और उसके साथी को डंडों व रॉड से पीटा गया। ईंट से भी मारा गया। इसके बाद मृतक के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात में केस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन

Prayagraj News : मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करती डॉग स्क्वॉयड की टीम। - फोटो : अमर उजाला।
शव सड़क पर रखकर किया प्रदर्शन
उधर पोस्टमार्टम के बाद शाम को परिजनों ने खुल्दाबाद चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। इससे कछ ही देर में वहां वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर सीओ कोतवाली सत्येंद्र प्रसाद तिवारी पहुंचे और परिजनों को समझाया। तब जाकर लोग शांत हुए और फिर शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। 


सीसीटीवी फुटेज से पांच चिह्नित
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगाली तो हमलावरों की तस्वीर मिल गई। सुरागरशी पर पता चला कि घटना में पांच लोग शामिल थे। इनमें से तीन एक ही परिवार के जबकि अन्य दो में एक ड्राइवर व एक उनका दोस्त शामिल है। इनमें से दो को हिरासत में ले लिया गया है। 


हमलावर चिह्नित कर लिए गए हैं। जिनमें से दो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अस्पताल में भर्ती युवक ने बताया है कि मृतक चोरी के मामले में पहले जेल जा चुका है। जांच पड़ताल की जा रही है। - संतोष कुमार मीणा, एसपी सिटी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें