तीन कॉलेज बनाए गए सेंटर
मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में तीन कॉलेजों की सीट आवंटित हो रही हैं। इनमें एमएलएन के अलावा यूनाइटेड व वाराणसी का हेरिटेज मेडिकल कॉलेज शामिल है। इसमें पहले राउंड की काउंसलिंग के दौरान हेरिटेज कॉलेज की एमबीबीएस की 200 में से 192 और यूनाइटेड मेडिकल कॉलेज में 150 में से 149 सीटें भर चुकी हैं। वहीं, शेष सीटों का निस्तारण दूसरे राउंड की काउंसलिंग में होगा।
पहले राउंड की काउंसलिंग पूरी हो चुकी है। इसमें एमबीबीएस की 24 सीटें और बची हैं, जो दूसरे राउंड में भर जाएंगी। बाकी सीटें भी बेहतर रैंक कैटेगरी के आधार पर भरी जाएंगी। - डॉ.कविता चावला, नीट काउंसलिंग प्रभारी, एमएलएन मेडिकल कॉलेज