फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल से बिना सूचना ड्यूटी से गायब, फर्जी मस्टर रोल भरने में नगर निगम के दो कर्मचारी निलंबित 

Thu, 08 Jul 2021 09:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • दो साल से बिना सूचना ड्यूटी से गायब, सफाई नायक पर भी गाज
विज्ञापन
nagar nigam prayagraj - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम में लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई की चाबुक चलने लगी है। नगर आयुक्त ने बृहस्पतिवार को दो कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया। इनमें एक दो साल से ड्यूटी से बिना सूचना गायब था, दूसरे ने काम में लापरवाही बरती थी। शिकायतों की जांच कराने के बाद दोनों को निलंबित किया गया।
विज्ञापन


नगरनिगम कर्मशाला में तैनात बेलदार सुशील कुमार पिछले दो साल से ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं उनकी इस बारे में कर्मशाला प्रभारी ने शिकायत की थी। मामले की जांच कराई गई तो पता चला कि इस संबंध में किसी तरह की सूचना सक्षम अधिकारी को नहीं दी गई। न ही कई बार घर भेजे गए पत्रों का जवाब दिया। 

वहीं जोन एक में तैनात सफाई नायक राजकुमार मालवीय के बारे में सफाई कार्यों में लापरवाही की कई बार शिकायतें आईं। उन पर फर्जी मस्टर रोल भरने के भी आरोप हैं। दोनों मामलों में जोनल अधिकारी और अधिष्ठान विभाग की संस्तुति पर नगर आयुक्त रविरंजन ने अपर नगर आयुक्त रत्नप्रिया से जांच कराई। जांच में दोनों कर्मचारियों पर लगे आरोप प्रथम दृष्टया पुष्ट हुए। नगर आयुक्त रविरंजन ने अपर नगर आयुक्त की रिपोर्ट और संस्तुति पर दोनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। कर्मचारियों को इस संबंध में पत्र जारी किए गए हैं। निलंबन पत्र का तामीला उनके घरों पर कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें