Prayagraj News : आरव यादव (फाइल फोटो)।
- फोटो : प्रयागराज
हंडिया के कुराकाठ गांव के रहने वाले बीटेक छात्र आरव यादव की हत्या कर दी गई। रविवार की सुबह उसका शव गांव के पास एक गड्ढे में मिला। हत्या की खबर सुनते ही ग्रामीण आक्त्रसेशित हो गए। उन्होंने हंडिया थाने पर जमकर हंगामा किया। एक बस और ट्रक समेत कई गाडिय़ों के शीशे तोड़ दिए। इसके बाद पीएसी बुलवा ली गई। शाम को पोस्टमार्टम के बाद अंत्येष्टि भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच की गई। घर वालों ने इस मामले में पांच लोगों को नामजद किया है। पुलिस ने एक लड़की समेत छह को हिरासत में ले लिया है। हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का विवाद सामने आ रहा है।
Prayagraj News : हंडिया के कुराकाठ में बी.टेक छात्र की हत्या के बाद रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : प्रयागराज
कुराकाठ गांव के शिवशंकर यादव का बेटा आरव बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र था। शुक्त्रस्वार की शाम वह बाइक लेकर घर से निकला तो वापस नहीं लौटा। अगले दिन उसकी बाइक गांव में तालाब के किनारे मिली। पुलिस ने तालाब में खोजबीन कराई लेकिन आरव का कुछ पता नहीं चला। उसकी कॉल डीटेल्स के आधार पर पुलिस ने आखिरी बार कॉल करने वाले को रात में पकड़ा तो उसने स्वीकार कर लिया कि आरव की हत्या कर दी गई।
हत्या प्रेम प्रसंग के विवाद में की गई थी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने रविवार की सुबह आरव का शव गांव से करीब एक किलोमीटर दूर गड्ढे से बरामद कर लिया। कातिलों ने गला दबाकर उसकी हत्या की थी। एक लड़की समेत छह लोगों को पुलिस ने उसी समय हिरासत में भी ले लिया। बवाल की आशंका को देखते हुए पुलिस आनन फानन में शव को वहां से थाने उठा लाई। गांव वालों को पता चला तो वे आक्त्रसेशित हो उठे।
Prayagraj News : आरव यादव (फाइल फोटो)।
- फोटो : प्रयागराज
उनका कहना था कि जहां से पुलिस लाश बरामद दिखा रही है। वहां उन लोगों ने कल भी देखा था। लाश वहां नहीं थी। पुलिस पर आरोप लगाते हुए भीड़ थाने पहुंच गई। वहां जमकर नारेबाजी की गई। इसके बाद भीड़ ने थाने के बाहर एक बस और ट्रक समेत पांच गाडिय़ों के शीशे तोड़ दिए। इसके बाद इंस्पेक्टर पीएसी बुलवा ली। आश्वासन दिया कि कातिलों को आज ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसपी गंगापार कुलदीप सिंह ने बताया कि परिजनों ने पांच युवकों को नामजद कराया है। उनमें से चार को पकड़ लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।
क्षेत्र में जबर्दस्त तनाव, पुलिस गांव नहीं ले गई
आरव की हत्या से दो पक्षों में जबर्दस्त तनाव व्याप्त है। रविवार को अंत्येष्टि के बाद पहले आरव के शव को गांव ले जाने की योजना थी लेकिन तनाव को देखते हुए घर वालों को रास्ते में बुलाकर शव दिखाया गया। इस दौरान एक दर्जन से अधिक थानों की फोर्स के साथ पीएसी भी मौजूद थी। इसके बाद पुलिस परिजनों को लेकर लाक्षागृह गई जहां अंतिम संस्कार किया गया।
पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट, पांच नामजद
कुराकाठ गांव के शिवशंकर यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि कुराकाठ गांव का रहने वाले शुभम उर्फ नान बाबू ने शुक्त्रस्वार को फोन कर आरव को बुलाया। फिर अपने साथियों के साथ आरव की हत्या कर दी। शुभम के साथ बबलू, राजा, रामजी और रोहित को भी नामजद कराया गया है। पुलिस का कहना है कि प्रेम प्रसंग समेत कई एंगल पर जांच की जा रही। एक लड़की समेत छह लोगों को कल से ही हिरासत में लिया गया है। अब तक की पूछताछ में यह भी पता चला कि हत्या करने वाले को दस हजार की सुपारी दी गई थी। फिलहाल पूछताछ जारी है। पकड़े गए सभी लड़के आरव की ही उम्र के हैं।
अंतिम काल से मिला पुलिस को सुराग
पुलिस ने जब आरव की कॉल डीटेल्स चेक की तो आखिरी कॉल के गांव के ही एक युवक की थी। उसने मोबाइल बंद कर दिया था। हालांकि उसकी लोकेशन मिल गई। रात में वह पकड़ा गया तो खुलासा हो गया कि आरव की हत्या हो चुकी है।