फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umesh Pal Murder Case: मंत्री एसपी सिंह बघेल ने उमेश पाल के परिजनों की मुलाकात, बोले- परिवार को मिलेगा न्याय

Thu, 09 Mar 2023 08:03 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि उमेश पाल के परिजनों को न्याय मिलेगा। उनकी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी इस बारे में वार्ता हुई है। सीएम ने भी उमेश पाल के परिजनों से मिलने के लिए हामी भरी है।
विज्ञापन
शांति पाठ में पहुंचे एसपी सिंह बघेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल गुरुवार को उमेश पाल के धूमनगंज स्थित आवास पर पहुंचे। वहां उन्होंने शांति पाठ में शिरकत की। उमेश पाल के परिजनों से भी उन्होंने मुलाकात की। 

विज्ञापन


पत्रकारों से हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि उमेश पाल के परिजनों को न्याय मिलेगा। उनकी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी इस बारे में वार्ता हुई है। सीएम ने भी उमेश पाल के परिजनों से मिलने के लिए हामी भरी है। हो सकता है कि आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री या तो प्रयागराज प्रवास के दौरान उमेश पाल के परिजनों से मुलाकात करेंगे या उन्हें लखनऊ बुलाकर बात करेंगे।

विज्ञापन

इस बीच उमेश पाल की बहन ने संवाददाताओं से हुई बातचीत में कहा कि उन्हें सरकार से न्याय चाहिए। उन्होंने कहा कि अतीक और अशरफ को भी मारा जाए। जब तक वह दोनों मारे नहीं जाते उनके भाई की आत्मा को शांति नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें