उन्होंने बताया कि स्टांप शुल्क अधिक होने की वजह से लोग दान की प्रापर्टी की रजिस्ट्री कराने से बचते थे। इससे परिवार में विवाद के अधिक मामले थे। नई व्यवस्था से इसमें कमी आएगी और परिवार में सौहार्द बना रहेगा। उन्होंने विभाग की अन्य योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। इससे पहले उन्होंने महानिरीक्षक निबंधन कार्यालय का निरीक्षण किया।
निगम चुनाव में जितेंद्र प्रसाद-रवींद्र जायसवाल बनाए गए प्रभारी
भाजपा में नगर निगम चुनाव की तैयारी तेज कर दी गई है। इसी क्रम में महानगर प्रभारियों की भी नियुक्ति की गई है। लोक निर्माण मंत्री जितेंद्र प्रसाद और रविंद्र जायसवाल को प्रयागराज महानगर का प्रभारी बनाया गया है। रविंद्र जायसवाल ने बताया कि जल्द ही स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं संग बैठक की जाएगी।