Prayagraj News : गंगा में मछली छोड़ते मंत्री डॉ. संजय निषाद।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अरैल गंगा घाट पर शनिवार शाम को मत्स्य विभाग की ओर से प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत रिवर रैचिंग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने यमुना नदी में दो लाख मछली के बच्चे छोड़े। उन्होंने निषाद समुदाय के विकास के लिए चल रही योजनाओं के बारे में भी लोगों को जानकारी दी।
बताया कि प्रधानमंत्री ने निषाद समुदाय के लोगों के जीवकोपार्जन के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की है, जिसका लाभ सभी को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि नदी में प्रतिबंधित जाल का प्रयोग ना किया जाए। साथ ही छोटी मछलियों को नदी ना पकड़ा जाए। बताया कि इसके लिए विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसमें निषाद समुदाय के लिए चलाई जा रही योजनाओं की भी जानकारी दे रहे है। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी मत्स्य इरफानउल्ला, कैलाश निषाद, बच्चा निषाद, रवि निषाद आदि मौजूद रहे।
Prayagraj News : घूरपुर के कंजासा गांव में लोगों से मिलते हुए संजय निषाद।
- फोटो : अमर उजाला।
निषादों को मिलेगा विभागीय योजनाओं का लाभ : डॉ. संजय निषाद
शनिवार को प्रदेश के मत्स्य विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद क्षेत्र के कंजासा गांव में चौपाल लगाई। इस दौरान उन्होंने निषादों की समस्याएं सुनीं और उनको भरोसा दिलाया कि सरकार निषादों की भलाई के लिए कृत संकल्प है। उनके विकास के लिए कई योजनाएं चला रही है। क्षेत्र के विकास की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि घूरपुर क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है।
महिलाओं से कहा कि वे समूह बनाकर सरकारी योजनाओं का लाभ लें और अपना विकास करें। कहा कि समाज के लोग सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर तरक्की करें। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनकर इनका शीघ्र निस्तारण करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर ग्राम प्रधान दिनेश निषाद, निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष रामटहल निषाद, प्रदेश सचिव आलोक नाथ निषाद, संतोष निषाद, युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव संजीत निषाद, राकेश निषाद, श्यामू निषाद, ओमप्रकाश, अच्छेलाल, मंजीत निषाद आदि मौजूद थे।