फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : मंत्री रवींद्र जायसवाल बोले - जनसेवा केंद्रों पर भी मिलेंगे ई-स्टांप, व्यस्था तत्काल प्रभाव से लागू

Sat, 08 Oct 2022 02:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मंत्री ने बताया कि  खून के रिश्तों में जमीन दान करने पर लगने वाले रजिस्ट्री शुल्क को कम किया गया है। पूर्व में दान की गई जमीन एवं मकान की रजिस्ट्री पर सर्किल रेट का एक प्रतिशत पंजीकरण शुल्क तथा सात फीसदी स्टांप शुल्क देना होता था
विज्ञापन
राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब जन सेवा केंद्रों (सीएससी) से भी ई-स्टांप लिए जा सकेंगे। स्टांप एवं न्यायालय शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने शनिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि शुक्रवार से इसकी शुरुआत हो चुकी है। छोटे मूल्य के स्टांप की अधिक मूल्य लिए जाने की लगातार शिकायतें मिल रहीं थीं। इसके अलावा छोटे मूल्य का स्टांप मिलने में परेशानी की भी शिकायत हुई थी। मंत्री ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत सीएससी से किसी भी मूल्य के स्टांप आसानी से लिए जा सकेंगे। इससे इस तरह की शिकायतें दूर होंगी।

विज्ञापन



मंत्री ने बताया कि  खून के रिश्तों में जमीन दान करने पर लगने वाले रजिस्ट्री शुल्क को कम किया गया है। पूर्व में दान की गई जमीन एवं मकान की रजिस्ट्री पर सर्किल रेट का एक प्रतिशत पंजीकरण शुल्क तथा सात फीसदी स्टांप शुल्क देना होता था।


वहीं नहीं व्यवस्था में एक प्रतिशत पंजीकरण शुल्क तो देना होगा लेकिन स्टांप पांच हजार रुपये का ही लगेगा। जमीन की कीमत चाहे जितनी हो। उन्होंने बताया कि  यह व्यवस्था इसी वर्ष 18 जून से लागू की गई है और इस दौरान एक लाख 38 हजार 429 लोगों ने इसका लाभ उठाया है। इससे विभाग को 477.54 करोड़ रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्टांप शुल्क अधिक होने की वजह से लोग दान की प्रापर्टी की रजिस्ट्री कराने से बचते थे। इससे परिवार में विवाद के अधिक मामले थे। नई व्यवस्था से इसमें कमी आएगी और परिवार में सौहार्द बना रहेगा। उन्होंने विभाग की अन्य योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। इससे पहले उन्होंने महानिरीक्षक निबंधन कार्यालय का निरीक्षण किया।


निगम चुनाव में जितेंद्र प्रसाद-रवींद्र जायसवाल बनाए गए प्रभारी
भाजपा में नगर निगम चुनाव की तैयारी तेज कर दी गई है। इसी क्रम में महानगर प्रभारियों की भी नियुक्ति की गई है। लोक निर्माण मंत्री जितेंद्र प्रसाद और रविंद्र जायसवाल को प्रयागराज महानगर का प्रभारी बनाया गया है। रविंद्र जायसवाल ने बताया कि  जल्द ही स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं संग बैठक की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें