फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री नंदी बोले : सपा और आरजेडी का चुनावी घोषणा पत्र किसी कंगाल बैंक के चेक जैसा, सिर्फ हवाई दावे

Mon, 15 Apr 2024 01:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि बिना बुनियाद की ईमारत बनाने के दावे और हवा-हवाई खोखले वादे करके ये जनता को मूर्ख समझने की भारी भूल कर रहे हैं। कांग्रेस-सपा और आरजेडी जैसी पार्टियों का आपस में इंडी गठबंधन है! ऐसे में साझा घोषणा पत्र न जारी करके अपनी ढपली अपना राग अलापना इस बात का प्रमाण है कि तथाकथित ठगबंधन की गांठ खुल गई है।
विज्ञापन
नंद गोपाल गुप्ता नंदी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूबे के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने सपा और आरजेडी के चुनावी घोषणा पत्र को हवा हवाई बताया है। मंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी और आरजेडी जैसी पार्टियों का चुनावी घोषणा पत्र किसी कंगाल बैंक के चेक जैसा है। बिना बुनियाद की ईमारत बनाने के दावे और हवा-हवाई खोखले वादे करके ये जनता को मूर्ख समझने की भारी भूल कर रहे हैं। कांग्रेस-सपा और आरजेडी जैसी पार्टियों का आपस में इंडी गठबंधन है! ऐसे में साझा घोषणा पत्र न जारी करके अपनी ढपली अपना राग अलापना इस बात का प्रमाण है कि तथाकथित ठगबंधन की गांठ खुल गई है।

विज्ञापन












इंडी गठबंधन की न तो नीति तय है और न ही नेता। एक अनार सौ बीमार वाली हालत है और ऐसे में अपना-अपना घोषणा पत्र कोढ़ में खाज की तरह है। नंदी ने समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इनका  घोषणा पत्र जारी करना ठीक वैसे ही है जैसे बैल यह दावा करे कि व दूध देगा और मुर्गा यह वादा करे की वह अंडा देगा। इनके द्वारा झूठ बोलने और बे-सिर पैर के लुभावने वादे करने की कोई सीमा नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन












मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि यह लोग ये भी वादा कर सकते हैं कि क्रिकेट में 11 खिलाड़ी एक ही बॉल से खेलते हैं, यह बहुत बड़ा अन्याय है। हमारी सरकार आने पर सभी खिलाडियों को न्याय दिलाएंगे और सभी 11 खिलाड़ियों को खेलने के लिए एक-एक बॉल देंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें