महिलाओं को सिलाई मशीन देते मंत्री नंद गोपाल गुप्ता और निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता।
- फोटो : अमर उजाला।
विद्युत विभाग से संबंधित समस्याओं की रही भरमार
विद्युत विभाग के लापरवाही और मनमानी की सबसे ज्यादा शिकायतें आई। लोगों ने बताया कि उनका बिजली का कनेक्शन विभाग द्वारा बिल बकाया बताते हुए काट दिया गया है, जबकि एक भी बिल बकाया नहीं है। एक व्यक्ति ने बताया कि वैध तरीके से बिजली कनेक्शन लेने और बिजली का उपभोग करने के बाद भी उनके घर पर रेड डाल कर कनेक्शन काट दिया गया। एक उपभोक्ता ने शिकायत करते हुए बताया कि उसके नाम से बिजली का कोई कनेक्शन नहीं है और न ही कोई बिल बकाया है, इसके बाद भी उसके नाम पर 40 हजार रूपए का बिल भेज दिया गया है। इन शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए मंत्री नन्दी ने अधिकारियों को गम्भीरता के साथ जांच करते हुए निस्तारण के निर्देश दिए।