एयरलाइंसोंं ने भी अपना कार्य मैनुअली करना शुरू कर दिया है। अकाशा, इंडिगो सहित अन्य एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। प्रयागराज से लखनऊ जाे वाले इंडियो की एक एयरलाइंस को को निरस्त कर दिया गया।
माइक्रोसॉफ्ट की क्लाउड सर्विस के ठप होने के कारण कई एयरलाइंस प्रभावित हुई हैं। कई एयरलाइंस कंपनियों की फ्लाइट कैंसिल हुई हैं। इस आउटेज के कारण फ्लाइट बुकिंग, कैंसिलेशन से लेकर चेक-इन तक की सेवाएं प्रभावित हुईं हैं। माइक्रोसॉफ्ट सिक्योरिटी सिस्टम में तकनीकी खराबी का असर प्रयागराज एयरपोर्ट पर भी देखने को मिल रहा है। एयरलाइंसोंं ने भी अपना कार्य मैनुअली करना शुरू कर दिया है। अकाशा, इंडिगो सहित अन्य एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। प्रयागराज से लखनऊ जाे वाले इंडियो की एक एयरलाइंस को को निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
इंडिगो एयरलाइंस ने भी एडवाइजरी जारी कर यात्रियों से कहा है कि हम नेविटेयर के साथ कनेक्टिविटी संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। हमारा तकनीकी स्टाफ समस्या को ठीक करने के लिए काम कर रहा है। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप अपने सिस्टम की निगरानी करें और यदि समस्या बनी रहती है तो हमें रिपोर्ट करें। आप हमें ईमेल भेज सकते हैं।