फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : बस से पुष्टाहार ले जाती पकड़ी गईं मेजा की सीडीपीओ, बीच रास्ते में बस रोकवारकर पुलिस ने नीचे उतारा

Fri, 11 Nov 2022 09:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शाम को एक अज्ञात फोन से पुलिस को बस से पुष्टाहार ले जाने की सूचना मिली। शिकायतकर्ता ने उसी दौरान सीडीओ कार्यालय में भी इसकी सूचना दी। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने कोरांव के गोपाल विद्यालय के पास बस रोककर छानबीन की तो पुष्टाहार से भरी बोरी मिली।
विज्ञापन
Prayagraj News : मीरा देवी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेजा की मुख्य सेविका एवं प्रभारी सीडीपीओ मीरा देवी को बस से पुष्टाहार ले जाते पकड़ा गया है। शिकायत पर शुक्रवार को पुलिस ने मुख्य सेविका को पुष्टाहार के साथ पकड़ा और देेर रात तक पूछताछ की। प्रभारी सीडीपीओ के खिलाफ एफआईआर लिखाई जाएगी। इसी के साथ निलंबन की भी तैयारी है।

 

 

शाम को एक अज्ञात फोन से पुलिस को बस से पुष्टाहार ले जाने की सूचना मिली। शिकायतकर्ता ने उसी दौरान सीडीओ कार्यालय में भी इसकी सूचना दी। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने कोरांव के गोपाल विद्यालय के पास बस रोककर छानबीन की तो पुष्टाहार से भरी बोरी मिली। बोरी में चना-दाल के अलावा अन्य सामग्री होने की बात कही जा रही है।

 

विज्ञापन

पुलिस प्रभारी सीडीओ को पुष्टाहार के साथ थाने ले गईं और देर तक पूछताछ की गई। प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह का कहना है कि इसकी सूचना एसडीएम समेत अन्य संबंधित अफसरों को दे दी गई है। उनके निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्रभारी सीडीपीओ मीरा देवी ने इस मामले में कुछ भी बोलने से मना कर दिया।
 


मेजा की मुख्य सेविका मीरा देवी के पास सीडीपीओ का चार्ज भी है। उन्हें बस से पुष्टाहार ले जाते हुए पकड़ा गया है। जांच का आदेश दिया गया है। पूरी रिपोर्ट निदेशालय भेजी जाएगी। जांच रिपोर्ट का इंतजार है। उसके आधार पर प्रभारी सीडीपीओ के खिलाफ एफआईआर लिखाई जाएगी। निलंबन की भी संस्तुति की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें