भैया जी जोशी ने कहा कि आम जनमानस के स्वास्थ्य के स्तर को बढ़ाकर ही स्वस्थ देश की संकल्पना को मूर्त रूप दिया जा सकता है। निवर्तमान सरकार्यवाह ने कहा कि, कमजोर वर्ग को स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ अच्छी और सस्ती दवाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित करानी होगी।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के निवर्तमान सरकार्यवाह एवं अखिल भारतीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य भैया जी जोशी ने रविवार को कहा कि देेश में चिकित्सीय सेवाओं को बेहतर करने की दिशा में जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। प्रत्येक सीएचसी और पीएचसी में चिकित्सकों की नियुक्त के साथ वहां की सुविधाओं को स्तरीय बनाया जा रहा है, लेकिन स्वास्थ्य का स्तर गिरता जा रहा है। इस दिशा में समग्र प्रयास की जरूरत है। भैया जी जोशी ने यह बातें रविवार को नैनी स्थित चांडी गांव में श्री सुमंगलम सेवा न्यास द्वारा नवनिर्मित प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भैया सेवा चिकित्सालय के उद्घाटन के मौके पर कहीं।
विज्ञापन
भैया जी जोशी ने कहा कि आम जनमानस के स्वास्थ्य के स्तर को बढ़ाकर ही स्वस्थ देश की संकल्पना को मूर्त रूप दिया जा सकता है। निवर्तमान सरकार्यवाह ने कहा कि, कमजोर वर्ग को स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ अच्छी और सस्ती दवाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित करानी होगी। समाज का बड़ा वर्ग अब भी विभिन्न चीजों से वंचित है। ऐसे में संपन्न वर्ग की जिम्मेदारी है कि वंचितों को सहारा दें।
वह स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का उत्तर दायित्व भी निभाएं। संघ के पूर्व प्रमुख प्रो. राजेंद्र सिंह उर्फ रज्जू भैया याद करते हुए भैया जी जोशी ने कहा कि रज्जू भैया ऐसे व्यक्तित्व के धनी थे कि जो भी उनके निकट गया वह प्रसन्न होकर ही लौटा। उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा का कार्य सुमंगलम संस्था व्यवस्थित ढंग से कर रही है।
विज्ञापन
इस अवसर पर सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी और राज्यसभा सदस्य राम सकल ने रज्जू भैया सेवा चिकित्सालय के लिए कक्ष निर्माण के लिए सहयोग करने की बात कही। कार्यक्रम में डा. बीबी अग्रवाल, डा. यूबी यादव, बीके मित्तल, विधायक पीयूष रंजन निषाद, अरविंद, सह प्रांत प्रचारक मनीष, विभाग प्रचारक डा. पीयूष, राधाकांत ओझा, पवन श्रीवास्तव, संजीव अग्रवाल, अरुण अग्रवाल आदि मौजूद रहे।