फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएससी, बीकॉम के छात्र भी एमबीए में ले सकेंगे प्रवेश

Thu, 26 Jan 2017 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के एमबीए और ड्यूअल डिग्री एमबीए-पीएचडी पाठ्यक्रमों में बीटेक के अलावा बीकॉम, बीएससी, बीबीए, बीसीए करने वाले विद्यार्थी भी प्रवेश पा सकते हैं। हालांकि बीए करने वालों को अब भी इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश का मौका नहीं मिलेगा। संस्थान के सीनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। विद्यार्थी दोनों पाठ्यक्रमों के लिए 23 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


अभी तक संस्थान के इन दोनों पाठ्यक्रमों के लिए सिर्फ बीटेक के छात्र-छात्रा आवेदन कर सकते थे लेकिन अलग-अलग कारणों से दाखिले की शर्त को कुछ शिथिल किया गया है। इसके अंतर्गत अन्य विषयों से स्नातक विद्यार्थियों को भी मौका देने का निर्णय लिया गया। सीनेट ने प्रवेश के लिए कैट में न्यूनतम 70 पर्सेंटाइल या इससे अधिक स्कोर की पाबंदी भी लगा दी है।

पहले इस तरह की कोई पाबंदी नहीं थी लेकिन अब 70 पर्सेंटाइल से कम स्कोर वालों के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। विभागाध्यक्ष डॉ.माधवेंद्र मिश्रा ने बताया कि 23 मार्च तक आए आवेदनों की जांच के बाद अभ्यर्थियों को जीडी तथा साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। जीडी और साक्षात्कार इलाहाबाद के अलावा दिल्ली में भी आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें