इलाहाबाद विश्वविद्यालय के एस्ट्रोटर्फ मैदान पर महापौर कप के तहत आयोजित हॉकी प्रतियोगिताओं ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। टीमों के रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और विश्वविद्यालय के लोग मौजूद रहे।
नगर निगम की ओर से खेली जा रही खेलो प्रयागराज महापौर कप में एजीयूपी और एमआईसी के बीच खिताबी मुकाबला शनिवार को हुआ। मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इलाहाबाद हॉकी एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने इस अवसर पर महापौर गणेश केसरवानी और इविवि की कुलपति संगीता श्रीवास्तव का आभार जताया।
विज्ञापन
हॉकी एसोसिएशन की सचिव अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी पुष्पा श्रीवास्तव, जहीरउद्दीन, डॉ बीके कश्यप, अवधेश निषाद, रौनक गुप्ता, आशीष द्विवेदी, नसीमुन रहमान, सोनिका अग्रवाल, अनिल एवं विक्रम सिंह आदि लोग मौजूद रहे। इसके पहले शुक्रवार को हॉकी का सेमीफाइनल मैच खेला गया। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हॉकी एस्ट्रो टर्फ मैदान पर खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में एजीयूपी की टीम ने डॉक मनोरंजन क्लब को 8-1 के बड़े अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल मैच में एमआईसी ने विजय ग्रुप झूंसी हॉकी अकादमी को 5-0 के अंतर से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।