उन्होंने कई जगह दिखाया, मगर पूरी तरह से आराम नहीं मिला। वहीं दूसरी तरफ तेलियरगंज के रमेश अग्रहरि के मुताबिक उन्हें 15 दिनों पहले बदनदर्द व बुखार की शिकायत हुई थी। अभी इलाज च रहा है, मगर आराम नहीं मिला है। बेली अस्पताल के फिजीशियन डॉ. मंसूर अहमद की मानें तो अगर मरीज समय रहते चिकित्सक को दिखाएं, तो इस प्रकार की परेशानी कम देखने को मिलेगी। मगर अधिकतर मरीज बुखार होने पर मेडिकल स्टोर से दवा लेकर काम चला रहे हैं।
युवा मंच ने उठाई नि:शुल्क इलाज की मांग
युवा मंच अध्यक्ष अनिल सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ व डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का ट्विट करके डेंगू और चिकनगुनिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए नि:शुल्क इलाज की मांग उठाई है। जिसमें कोविड काल के दौरान की गई स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का हलावा दिया गया है।