फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत बसपा के कई नेता कांग्रेस में शामिल

Mon, 21 Jun 2021 01:39 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : रविवार बसपा के कई पदाधिकारियाें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी की मौजूदगी में कांग्रेस का हाथ थामा। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत 12 नेताओं ने रविवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। अखिल भारतीय कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य प्रमोद तिवारी की मौजूदगी में उनके सिविल लाइंस एल्गिन रोड स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में बसपा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुनील पटेल सहित दर्जनभर बसपा नेता कांग्रेस की सदस्यता ली।
विज्ञापन


बसपा नेताओं का स्वागत करते हुए प्रमोद तिवारी ने कहा की राज्य की योगी सरकार से हताश व निराश हो चुकी है, जनता को अब केवल कांग्रेस से उम्मीदें हैं। जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी, सुरेश यादव, महानगर अध्यक्ष नफीस अनवर, प्रदेश सचिव राघवेंद्र सिंह, संजय तिवारी, मुकुंद तिवारी, वसीम अंसारी, सुधाकर तिवारी, हसीब अहमद, अनिल पांडेय आदि मौजूद रहे।

सपा जिलाध्यक्ष के समक्ष कई लोगों ने ली  पार्टी की सदस्यता 

समाजवादी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर रविवार को लोहिया वाहिनी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा की अगुवाई में पिछड़ी जाति के कई लोगों ने सपा की सदस्यता ली। जिला कार्यालय में इन सभी का सपा जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान सदस्यता लेने वालों में अतुल कुमार कनौजिया, अमन शर्मा,  पवन, सौरभ, अरविंद कुमार,  अंकित विश्वकर्मा, हर्ष, दिलीप कुमार, विकास कनौजिया, अंशु, गोलू, दीपू, तरुण, अरुण कुमार, विवेक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें