फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी समिति के सचिव के निलंबन व तबादले पर रोक 

Wed, 17 Jun 2020 12:25 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
Allahabad High Court
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कृषि उत्पादन मंडी समिति ललितपुर के सचिव संजय यादव के निलंबन और तबादले पर रोक लगा दी है तथा राज्य सरकार और मंडी परिषद निदेशालय लखनऊ से जवाब तलब किया है। जिलाधिकारी ललितपुर ने सचिव को निलंबित करते हुए कोविड 19 कंट्रोल रूम में अटैच कर दिया था। इस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। यह आदेश न्यायमूर्ति अंजनी कुमार मिश्र ने सचिव संजय यादव की याचिका पर दिया है। 
विज्ञापन


याची के अधिवक्ता महेश शर्मा का कहना है कि मंडी समिति के सचिव के नियुक्ति प्राधिकारी मंडी परिषद के निदेशक है। निलंबन या तबादला करने का उन्हें ही अधिकार है। जिलाधिकारी को सचिव को निलंबित कर तबादले का अधिकार नहीं है। उन्होंने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर आदेश दिया है। 

याची अधिवक्ता शर्मा का कहना है कि जिलाधिकारी को तबादले की संस्तुति भेजने का अधिकार है। इससे अधिक नहीं। किन्तु उन्होंने निलंबित कर तबादला स्वयं कर दिया। निदेशक ने यह अधिकार जिलाधिकारी को नहीं सौंपा है। और न ही निदेशक को ऐसा करने का अधिकार है। कोर्ट ने जिलाधिकारी के 13 अप्रैल 20 एवं 13 मई 20 को पारित दोनो आदेशों पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें