फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतों की हत्या के मामले में महाराष्ट्र के गवर्नर ने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष से की वार्ता

Mon, 20 Apr 2020 10:38 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
महाराष्ट्र के पालघर जिले में जूना अखाड़े के दो संतों समेत तीन लोगों की भीड़ के हाथों पीट पीटकर हुई हत्या को लेकर देश भर के साधु संतों में आक्रोश को देखते हुए महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सोमवार को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि से फोन पर बात की।
विज्ञापन


राज्यपाल कोश्यारी ने महात्माओं की हत्या पर संवेदना व्यक्त करते हुए कार्रवाई का भरोसा दिलाया।  परिषद के अध्यक्ष ने बातचीत का ब्योरा साझा करते हुए बताया कि उन्होंने गवर्नर कोश्यारी से मांग की है कि वह महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे से पूरे मामले में लिखित जवाब तलब कर पूछें कि सरकार की ओर से अब तक क्या कार्रवाई की गई है।  

इसके साथ ही पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में हुई हत्या को लेकर दोषी पुलिस कर्मियों की बर्खास्तगी की भी राज्यपाल से मांग की। महंत के मुताबिक महाराष्ट्र के राज्यपाल ने दोनों महात्माओं की हत्या की जांच कराए जाने और पूरे मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भी उन्हें आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें-
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें