फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंत नरेंद्र गिरि केस : जांच एजेंसी सीबीआई ने महंत नरेंद्र गिरि की वसीयत कराने वाले वकील का बयान दर्ज किया

Mon, 25 Oct 2021 10:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
Prayagraj News : महंत नरेंद्र गिरि। फाइल फोटो - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन
अखाड़ा परिषद के दिवंगत अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत के मामले में सीबीआई ने महंत के वकील ऋषि शंकर द्विवेदी का बयान दर्ज किया। महंत नरेंद्र गिरि की वसीयतों को लेकर वकील से पूछताछ की। वकील ऋषि द्विवेदी का बयान लेने के लिए उनके घर पहुंची थी सीबीआई की टीम। दो सदस्यीय टीम ने बयान दर्ज किया। महंत नरेंद्र गिरि ने पिछले 11 सालों में तीन वसीयत की थी। 
विज्ञापन


पहली और तीसरी वसीयत बलबीर गिरी के पक्ष में की थी, जबकि साल 2011 में दूसरी वसीयत आनंद गिरि के पक्ष में की थी। महंत नरेंद्र गिरि की वसीयत को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। सीबीआई की टीम ने वसीयत बदले जाने के दौरान महंत नरेंद्र गिरि की मनोदशा के बारे में भी उनके अधिवक्ता से जानकारी ली। वसीयत कराने वाले वकील ऋषि शंकर द्विवेदी का एक्सीडेंट हुआ है, इसलिए सीबीआई की टीम ने उनके घर जाकर बयान दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें