Prayagraj News : महंत नरेंद्र गिरि मौत मामले की जांच करने फिर मठ बाघंबरी गद्दी पहुंची सीबीआई की टीम।
- फोटो : प्रयागराज
महंत नरेंद्र गिरि खुदकुशी प्रकरण में साधु संतों और पुलिस कर्मियों से पूछताछ की गई थी। चार्जशीट में बताया गया है कि इस मामले में तमाम सुबूत और गवाहों के बयान के आधार पर आनंद गिरि, आद्या तिवारी और संदीप तिवारी को आरोपी बनाया गया है।
सीबीआई ने महंत नरेंद्र गिरि आत्महत्या प्रकरण साधु संतों के अलावा पुलिस कर्मियों से भी पूछताछ की थी। इसमें उनकी सुरक्षा में तैनात सिपाही भी थे। नरेंद्र गिरि और आनंद गिरि से जुड़े तमाम अखाड़ों के साधु संतों से भी सीबीआई ने बयान लिए थे। प्रमुख साधुओं में निरंजनी अखाड़े के रवींद्र पुरी, ओमकार गिरि, मठ बाघंबरी के अमर गिरि, आनंद अखाड़ा के राजेश्वरानंद सरस्वती, बाघंबरी मठ के बलवीर और निर्मल पंचायती अखाड़ा के देवेंद्र शास्त्री गिरि समेत तमाम साधुओं से पूछताछ की गई थी।