मेले में एडीएम स्तर के अफसर की होगी तैनाती
माघ मेला में एडीएम स्तर के अफसर की तैनाती की जाएगी। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रशासन की ओर से मेला के लिए एडीएम स्तर के अतिरिक्त अफसर की तैनाती की मांग की गई, जिसे मुख्यमंत्री ने मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री ने अफसरों को आयोजन एवं सुरक्षा के मद्देनजन नोडल की नियुक्ति के भी निर्देश दिए।
माघ मेला के लिए भूमि आवंटन 15 दिसंबर से
माघ मेला -2022 के लिए भूमि आवंटन 15 दिसंबर से आरंभ होगा। इसके बाद संगम की रेती पर महीने भर के लिए मेला बसाने के लिए शिविर लगाने का काम शुरू हो जाएगा। गंगा में जल अधिक होने और दलदल बने रहने की वजह से इस बार मेले की तैयारियां देर से शुरू हुई हैं। ऐसे में कम समय को देखते हुए एसडीएम मेला संत कुमार ने भूमि आवंटन के लिए तिथि जारी कर दी। इस बार मेले के लिए तीन हजार से अधिक संस्थाओं ने आवेदन किया है। इस बार नई संस्थाओं को जमीन आवंटन किया जाएगा या नहीं इस बारे में निर्णय अभी नहीं हो सका है।