फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : मठ बाघंबरी गद्दी में महंत बलवीर गिरि ने किया कन्या पूजन, नरेंद्र गिरि को किया गया याद

Thu, 14 Oct 2021 10:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
Prayagraj News : मठ बाघंबरी गद्दी में कन्या पूजन करते महंत बलवीर गिरि। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन
श्रीमठ बाघंबरी गद्दी में नवरात्रि के नवमी के दिन मठ के पीठाधीश्वर महन्त श्री बलबीर गिरी जी द्वारा किया गया। कन्या पूजन में सांसद रीता बहुगुणा जोशी भी मौजूद रहीं। नवरात्रि के पावन पर्व में नवमी के दिन श्री मठ बाघम्बरी गद्दी प्रयागराज में बड़े धूम धाम से कन्या पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्री महंत बलबीर गिरी द्वारा कन्याओं का पूजन किया गया। साथ ही भारतवर्ष में खुशहाली, समृद्धि और सुख-शांति के लिए मां जगदंबा से प्रार्थना की। 
विज्ञापन

 

कन्या पूजन में विशेष रूप से प्रयागराज की सांसद रीता बहुगुणा जोशी उपस्थित रहीं। सांसद ने ब्रह्मलीन महंत नरेंद्र गिरी महाराज को नम आंखों से श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कहा कि नरेन्द्र गिरी जी महाराज प्रयागराज के सिरमौर, अभिभावक और हम सभी के प्रेरणाश्रोत थे। उनका स्नेह सदैव मुझे मिलता रहता था। आज वो हम सब के बीच नहीं हैं। यह हम सब के साथ प्रयागराज की अपूरणीय क्षति है। नरेन्द्र गिरी जी महाराज की कमी सदैव प्रयागराज को खलेगी।


नरेंद्र गिरि सदैव समाज को सही दिशा में ले जाने का कार्य करते थे। महाराज और उनके द्वार किया गया प्रत्येक जनहित कार्य समस्त प्रयागराज जी जनता के हृदय में विराजमान रहेगा। सांसद रीता बहुगुणा जोशी जी ने बाघम्बरी गद्दी के श्री महंत बलवीर गिरी जी महाराज के साथ कन्या पूजन में भाग लिया और कन्याओं का पूजा पूजन किया। कन्या पूजन में हरि गोविंद पुरी जी महाराज एंव केशव पुरी जी महाराज आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें