इन जगहों पर जाने के लिए मिलेगा लोकेशन क्यूआर कोड
लेटे हुए बड़े हनुमान जी मंदिर, पातालपुरी मंदिर, अलोपी देवी मंदिर, सोमेश्वर महादेव अरैल घाट, नागवासुकि मंदिर, शंकर विमान मंडपम मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, वेणी माधव मंदिर, ब़ड़ा गणेश जी का मंदिर, हनुमान मंदिर सिविल लाइंस, पंचमुखी महादेव मंदिर, ललिता देवी मंदिर, दशाश्वमेध शिव मंदिर, पुराना किला, मिंटो पार्क, भरद्वाज मुनि आश्रम, चंद्रशेखर आजाद पार्क, खुसरो बाग, सुजावन महादेव घूरपुर, अक्षय वट, झूंसी का समुद्रकूप, सरस्वती घाट, बोट क्लब, नारायणी आश्रम।
श्रद्धालुओं के सुविधाओं के लिए बैनर में दिए रहेंगे होटल व टूर एवं ट्रैवेल्स के फोन नंबर
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैनर व होर्डिंग में लोकेशन क्यूआर कोड के अलावा उनके आने जाने के लिए कई टूर व ट्रैवेल्स संचालकों के फोन नंबर भी दिए रहेंगे, जिससे लोग उनके बात कर कहीं भी आसानी से सफर कर सकें। इसके साथ ही उनके ठहरने के लिए कई होटल, धर्मशाला व मठ संचालकों के मोबाइल फोन भी दिए रहेंगे, ताकि लोग बिना भटके आसानी से महाकुंभ की भव्यता को देख सकें। -पुष्कर वर्मा,एसीपी।