फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघ मेला: सेना ने रोका चकर्ड प्लेट सड़कों का निर्माण

Sat, 05 Dec 2020 12:46 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
माघ मेला के लिए शनिवार को चकर्ड प्लेट सड़कों के निर्माण का श्रीगणेश पीडब्ल्यूडी ने करा तो दिया, लेकिन कुछ देर बाद ही भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया पूरी न होने के हवाला देते हुए सेना ने काम रोकवा दिया। ऐसे में मेला बसाने के लिए कम समय होने की वजह से चिंता सताने लगी है। इस बार मेले में पांच पांटून पुलों के साथ 70 किमी चकर्ड प्लेट सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। पांटून पुलों के लिए रविवार को टेंडर खोला जाएगा।
विज्ञापन


माघ मेला में सेक्टरवाइज संतों-कल्पवासियों के शिविरों को जोड़ने के लिए इस बार पिछली बार की तरह पांच पांटून पुलों का निर्माण प्रस्तावित है। 28 नवंबर को ही पुलों के टेंडर खुलने थे, लेकिन सिंगल टेंडर पड़ने, रेट कम होने और अनुभवी फर्मों के सामने न आने की वजह से इसे रद्द करना पड़ा। अब दोबारा डेंटर कराया गया है। इस बार रविवार को टेंडर खोला जाएगा।

हालांकि अभी तक पिछली बार के मेले का भुगतान न होने से ठेका फर्मों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कहा जा रहा है कि कई जगह गंगा की धारा सूखने और प्रवाह कम होने से इस बार पुलों के निर्माण में आसानी हो सकी है, लेकिन अगर कटान शुरू तो कम समय में काम पूरा कराना टेढ़ी खीर साबित होगा। इस बीच मेले में चकर्ड प्लेट सड़कों और गाटा मार्गों का निर्माण रविवार से आरंभ कराया, गया लेकिन सेना ने भूमि हस्तांतरण न होने की वजह से रोक लगा दी। इससे पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं को काम बंद कराना पड़ा।
विज्ञापन


इस बार माघ मेला के लिए 70 किमी सड़कों के लिए टेंडर कराया गया है, जबकि मेले के विस्तार की दृष्टि से 20-30 किमी तक सड़कों का दायरा बढ़ाए जाने के भी संकेत मिले हैं। इसी के साथ घाटों के निर्माण और समतलीकरण की दिशा में भी काम तेज कर दिया गया है, ताकि समय रहते भूमि आवंटन के साथ ही मेला बसाने का काम आरंभ किया जा सके। उधर, मेले में विद्युतीकरण का काम भी अभी शुरू नहीं हो सका है। हालांकि खंभे गिराए जाने लगे हैं। अफसरों का कहना है कि दोबारा टेंडर कराए जाने की वजह से विलंब हो रहा है, लेकिन मेले में विद्युतीकरण का काम जल्द आरंभ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें