फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विवि कुलपति के नाम से बनाई फर्जी ईमेल आईडी, मुकदमा

Sat, 05 Dec 2020 12:36 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
fake mail id
विज्ञापन
 इलाहाबाद विश्वविद्यालय की नवनियुक्त कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव के नाम से फर्जीवाड़ा किया गया। साइबर अपराधियों ने उनकी फर्जी मेल आईडी बनाई और इसकेजरिए कुलसचिव को मेल भेजकर ऑनलाइन खरीदारी करने को कहा। हालांकि इससे पहले ही माजरा समझते हुए विवि प्रशासन ने मामले में एफआईआर दर्ज करा दी। कर्नलगंज पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन


प्रॉक्टर आरके उपाध्याय की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर मेें बताया गया कि चार दिसंबर को कुलसचिव केईमेल पर एक पत्र प्राप्त हुआ। जिससे ज्ञात हुआ कि कुलपति की गलत ईमेल आईडी बनाकर उसका प्रयोग किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, फर्जी आईडी से विवि कुलसचिव को पहला ईमेल पूर्वान्ह 11.59 मिनट पर किया गया। इसके बाद दोपहर 2.09 मिनट पर दोबारा एक मेल भेजा गया। इसमें मेल भेजने वाले ने खुद को कुलपति बताते हुए कुलसचिव से उनकेनाम पर अमेजन गिफ्ट कार्ड खरीदने को कहा।

यह भी बताया कि वह अभी मीटिंग में हैं और उनकेपास मौजूदा समय में कोई डेबिट कार्ड नहीं है। मेल में यह भी कहा गया कि बाद में उन्हें रुपयों का भुगतान कर दिया जाएगा। मामला संदेहास्पद लगने पर कुलसचिव की ओर से जांच पड़ताल की गई तो इस फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। जिसकेबाद कुलसचिव केनिर्देश पर प्रॉक्टर ने कर्नलगंज थाने में तहरीर दी। पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले में रिपोर्ट भेजकर साइबर सेल से भी मदद मांगी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें