पुराने रिकार्ड के आधार पर आचार्यबाड़ा के संतों को भूमि आवंटित करे मेला प्रशासन
प्रयागराज। फर्जी संस्थाओं के नाम पर भूमि सुविधाएं हासिल करने का आरोप लगने के बाद आचार्यबाड़ा के अच्युत प्रपन्नाचार्य गुट ने शुक्रवार को मेलाधिकारी से मुलाकात की। इस दौरान आचार्यबाड़ा के इस धड़े के संतों ने भूमि आवंटन में मनमानी रोकने के लिए हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई। इसके लिए ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें मेला प्रशासन ने पुराने रिकार्ड के आधार पर भूमि आवंटन करने की बात कही गई है।
अखिल भारतीय रामानुज वैष्णव समिति आचार्यबाड़ा के अध्यक्ष अच्युत प्रपन्नाचार्य, महामंत्री कौशलेंद्र प्रपन्नाचार्य, उपाध्यक्ष सारंगधराचार्य, सालिग्रामाचार्य समेत कई संतों ने मेलाधिकारी शेषमणि पांडेय को ज्ञापन सौंपा। इसमें अच्युत प्रपन्नाचार्य ने कहा है कि पिछले माघ मेले में भूमि वितरण के दौरान जमकर मनमानी की गई थी। तब उन पर जानलेवा हमला भी हुआ था। ऐसे में इस बार पुराने रिकार्ड के आधार पर भूमि सुविधाओं का आवंटन किया जाना चाहिए।