फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनर्स दिवस : पेंशनर्स दिवस पर पुरानी पेंशन, कैशलेस इलाज की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पेंशनर्स दिवस पर पुरानी पेंशन, कैशलेस इलाज की मांग
विज्ञापन

प्रयागराज। पेंशनर्स दिवस पर पुरानी पेंशन तथा कैशलेस इलाज की मांग एक बार फिर मुखर हुई। शुक्रवार को कलक्ट्रेट में हुई बैठक तथा अलग-अलग आयोजनों में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने फ्रीज डीए का एरियर देने, चिकित्सीय इलाज के भुगतान की प्रक्रिया आसान करने समेत अन्य मांगें भी उठाईं। इस मौके पर 80 वर्ष से अधिक उम्र के पेंशनर्स को सम्मानित भी किया गया।
बैठक में मुख्य कोषाधिकारी विवेक कुमार सिंह, निशांत उपाध्याय समेत अन्य अफसरों की मौजूदगी में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपनी मांगें रखीं। रिटायर्ड कर्मचारियों ने डीएम के बैठक में शामिल नहीं होने पर नाराजगी जताई। अफसरों ने पेंशनर्स की मांगें शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के आरपी पांडेय, संतलाल सोनकर, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, डॉ. वीके मिश्र आदि मौजूद रहे। सिविल सेंट्रल पेंशनर्स वेलफेयर सोसाइटी की ओर से हिंदुस्तानी एकेडमी में आयोजित कार्यक्रम में पुरानी पेंशन, पेंशनर्स को आयकर के दायरे से मुक्त किए जाने समेत अन्य मुद्दे उठाए गए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय संरक्षक कृपाशंकर श्रीवास्तव ने कहा कि सांसदों-विधायकों की तरह सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन को भी आयकर से बाहर किया जाए। कार्यक्रम में 80 वर्ष की आयु पूरी कर चुके डीएन सिंह, एसबी तिवारी, शिवमूर्ति सिंह, डीएस उपाध्याय, दीप नारायण को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सीडीए पेंशन के प्रधान निदेशक राजीव रंजन, डॉ. आरके श्रीवास्तव, पीके दत्ता, अखिलेश श्रीवास्तव, विलास सिंह आदि शामिल रहे।
यूनाइटेड फोरम ऑफ पेंशनर्स एसोसिएशन की ओर से कोरल क्लब में आयोजित समारोह में पुरानी पेंशन समेत 27 सूत्रीय मांग पत्र को पढ़ा गया। कार्यक्रम में 80 वर्ष से अधिक उम्र के पेंशनर्स शिवराम उपाध्याय, अमरनाथ विश्वकर्मा, लालमणि सिंह, पुरुषोत्तम आदि को सम्मानित किया गया। वर्चुअल माध्यम से जुड़ीं सांसद केशरी देवी पटेल ने पेंशनर्स की समस्याओं के निदान के लिए हर स्तर पर प्रयास का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में न्यायमूर्ति कैप्टन डीपीएन सिंह, न्यायमूर्ति भगवान सिंह, आरएस वर्मा, कृष्ण चंद्र, यश कपिल, डॉ. एसके हंडू व डॉ.रूपा कपिल आदि शामिल रहे।
रमेश अध्यक्ष, ऋषेश्वर महासचिव चुने गए
प्रयागराज। एजीयूपी पेंशनर्स एसोसिएशन के वार्षिक सम्मेलन में शुक्रवार को सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए अलग अस्पताल, सीजीएचएस की दरों में बढ़ोतरी समेत अन्य मांगें उठाईं गईं। संचालन कर रहे ऋषेश्वर उपाध्याय ने 11 सूत्रीय प्रस्ताव रखे, जिन्हें पारित कर दिया गया। सम्मेलन में नई कार्यकारिणी का चुनाव भी हुआ, जिसमें रमेश चंद्र अध्यक्ष, गोविंद जायसवाल उपाध्यक्ष, ऋषेश्वर उपाध्याय महामंत्री, राजेश कुमार श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष, आरसी त्रिपाठी कल्याण सचिव, जफर साहित्यिक सचिव चुने गए। संतोष कुमार श्रीवास्तव, प्रमोद शर्मा एवं मनोज कुमार श्रीवास्तव सहायक सचिव निर्वाचित हुए। 12 लोग कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। सम्मेलन में वरिष्ठ पेंशनर्स एमडी मिश्रा, आर एन शुक्ला को सम्मानित किया गया। सम्मेलन में ऑल इंडिया ऑडिट एंड एकाउंट्स पेंशनर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष चंद्र पांडेय, प्रमोद कुमार मिश्रा, अंगद राय, तुलसीराम जयसवाल, अनिल शुक्ला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

लेखा परीक्षा अधिकारियों ने उठाया प्रमोशन का मुद्दा
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश स्थानीय निधि लेखा परीक्षा राजपत्रित अधिकारी संघ के सम्मेलन में पहले दिन शुक्रवार को प्रमोशन समेत अन्य मुद्दे उठाए गए। पदाधिकारियों ने नए अफसरों से सक्रियता बढ़ाने एवं सहयोग की अपील की। दो दिनी सम्मेलन में शनिवार को नई कार्यकारिणी का चुनाव होगा। इससे पहले निदेशक अजय कुमार द्विवेदी ने सम्मेलन का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में उप निदेशक एके सोनी, नीरज गुप्ता, पीएन सिंह, सहायक निदेशक तालिब अली, अशोक कुमार मौर्य, जिला लेखा परीक्षा अधिकारी विश्वनाथ पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें