फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : अब्बा की कब्र के पास दफनाए गए माफिया अतीक और अशरफ, गिनती के रिश्तेदारों ने डाली मिट्टी

Sun, 16 Apr 2023 11:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मोती लाल नेहरू मंडलीय अस्पताल के गेट पर चिकित्सकीय परीक्षण से पहले गोली से उड़ाए गए माफिया अतीक अहमद और उसके भाई खालिद अजीम अशरफ के शवों को रविवार की रात कसारी-मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
Prayagraj News : कसारी मसारी कब्रिस्तान में अतीक और अशरफ के शवों को किया गया दफन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोती लाल नेहरू मंडलीय अस्पताल के गेट पर चिकित्सकीय परीक्षण से पहले गोली से उड़ाए गए माफिया अतीक अहमद और उसके भाई खालिद अजीम अशरफ के शवों को रविवार की रात कसारी-मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया गया। इस दौरान अतीक की बीवी शाइस्ता परवीन और उसके दो नाबालिग बेटों के पहुंचने की भी अफवाह उड़ी, लेकिन प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की।

विज्ञापन


माफिया को सुपुर्दे खाक करने के लिए रिश्तेदार और गिनती के पड़ोसी ही पहुंचे। पड़ोसियों ने अतीक और अशरफ को कड़ी सुरक्षा के बीच सुपुर्दे खाक किया। शाम 5:45 बजे स्वरूपरानी अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस से सबसे पहले अतीक अहमद के शव को कसारी-मसारी कब्रिस्तान ले जाया गया। वहां शव को मस्जिद के सामने रखा गया। इसके करीब आधे घंटे बाद अशरफ के शव को लाया गया।

Prayagraj News : अतीक और अशरफ के शवों को एंबुलेंस से ले जाया गया। - फोटो : अमर उजाला।
दोनों को शवों को नहलाने और फातिहा पढ़ने के बाद जनाजा उठाया गया। इस दौरान जनाजे में शामिल होने के लिए गिनती के 50-60 लोगों को ही कब्रिस्तान में प्रवेश दिया गया। कुछ महिलाएं बुर्के में पहुंची तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। बुर्का हटाने और आधार कार्ड दिखाने के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जा सका। अंदर शवों को नहलाने के बाद ताबूत में रखकर दोनों का जनाजा उठाया गया। अतीक के ताबूत को काले कपड़े से ढंका गया था। जबकि अशरफ के जनाजे पर किसी तरह का कपड़ा नहीं था।

Prayagraj News : कब्रिस्तान में तैनात पुलिस और आरएएफ। - फोटो : अमर उजाला।
जनाजा कब्र तक पहुंचने के बाद वहां भी फातिहा पढ़ी गई। इसके बाद अतीक के शव को उसके अब्बा फिरोज अहमद की कब्र के पास दफनाया गया। वहीं दूसरी खोदी गई कब्र में अशरफ का शव दफनाया गया। इस दौरान अतीक की साली के अलावा अशरफ की तीन बेटियां और एक बेटे के अलावा रिश्तेदारी की कुछ महिलाएं भी वहां पहुंची थीं। इस दौरान किसी भी बाहरी को वहां जाने की छूट नहीं थी। तीन किमी पहले कसारी-मसारी मोड़ पर ही आरएएफ के जवान लोगों को आगे बढ़ने से रोक रहे थे।

Prayagraj News : अतीक और अशरफ के शवों को ले जाते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
जनाजे में शामिल होने से रोकने पर किया हंगामा, पुलिस ने खदेड़ा

अतीक अहमद और अशरफ के जनाजे में शामिल होने के लिए सैकड़ों लोग जद्दोजहद करते नजर आए। आधार कार्ड दिखाने के बाद भी जब उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया तब वहां विरोध शुरू हो गया। कुछ लोग हंगामा मचाने लगे। नाराज लोग पुलिस पर अतीक-अशरफ को मरवाने का आरोप लगा रहे थे। इस दौरान पुलिस ने हंगामा मचाने वालों को लाठियां पटक कर खदेड़ दिया।
विज्ञापन

Prayagraj News : कब्रिस्तान में अतीक और अशरफ को दफनाने के दौरान तैनात घुड़सवार पुलिस फोर्स। - फोटो : अमर उजाला।
अतीक के जनाजे में नाबालिग बेटों के शामिल होने से डीएम ने किया इन्कार

प्रयागराज। जनाजे में शामिल होने के लिए बाल सुधार गृह से अतीक अहमद के नाबालिग बेटे ऐजम और आबान के शामिल होने की अफवाह भी उड़ी। चैनलों पर चलने लगा कि अतीक के दोनों नाबालिग बेटे एंबुलेंस में शव के साथ ही पहुंचे हैं। लेकिन, डीएम संजय खत्री ने इससे इन्कार किया है। डीएम के मुताबिक अतीक के बेटों को बाल सुधार गृह से कब्रिस्तान में लाए जाने की इजाजत उनकी ओर से नहीं दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें