Prayagraj News : अतीक और अशरफ के शवों को एंबुलेंस से ले जाया गया।
- फोटो : अमर उजाला।
दोनों को शवों को नहलाने और फातिहा पढ़ने के बाद जनाजा उठाया गया। इस दौरान जनाजे में शामिल होने के लिए गिनती के 50-60 लोगों को ही कब्रिस्तान में प्रवेश दिया गया। कुछ महिलाएं बुर्के में पहुंची तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। बुर्का हटाने और आधार कार्ड दिखाने के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जा सका। अंदर शवों को नहलाने के बाद ताबूत में रखकर दोनों का जनाजा उठाया गया। अतीक के ताबूत को काले कपड़े से ढंका गया था। जबकि अशरफ के जनाजे पर किसी तरह का कपड़ा नहीं था।
Prayagraj News : कब्रिस्तान में तैनात पुलिस और आरएएफ।
- फोटो : अमर उजाला।
जनाजा कब्र तक पहुंचने के बाद वहां भी फातिहा पढ़ी गई। इसके बाद अतीक के शव को उसके अब्बा फिरोज अहमद की कब्र के पास दफनाया गया। वहीं दूसरी खोदी गई कब्र में अशरफ का शव दफनाया गया। इस दौरान अतीक की साली के अलावा अशरफ की तीन बेटियां और एक बेटे के अलावा रिश्तेदारी की कुछ महिलाएं भी वहां पहुंची थीं। इस दौरान किसी भी बाहरी को वहां जाने की छूट नहीं थी। तीन किमी पहले कसारी-मसारी मोड़ पर ही आरएएफ के जवान लोगों को आगे बढ़ने से रोक रहे थे।
Prayagraj News : अतीक और अशरफ के शवों को ले जाते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
जनाजे में शामिल होने से रोकने पर किया हंगामा, पुलिस ने खदेड़ा
अतीक अहमद और अशरफ के जनाजे में शामिल होने के लिए सैकड़ों लोग जद्दोजहद करते नजर आए। आधार कार्ड दिखाने के बाद भी जब उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया तब वहां विरोध शुरू हो गया। कुछ लोग हंगामा मचाने लगे। नाराज लोग पुलिस पर अतीक-अशरफ को मरवाने का आरोप लगा रहे थे। इस दौरान पुलिस ने हंगामा मचाने वालों को लाठियां पटक कर खदेड़ दिया।
Prayagraj News : कब्रिस्तान में अतीक और अशरफ को दफनाने के दौरान तैनात घुड़सवार पुलिस फोर्स।
- फोटो : अमर उजाला।
अतीक के जनाजे में नाबालिग बेटों के शामिल होने से डीएम ने किया इन्कार
प्रयागराज। जनाजे में शामिल होने के लिए बाल सुधार गृह से अतीक अहमद के नाबालिग बेटे ऐजम और आबान के शामिल होने की अफवाह भी उड़ी। चैनलों पर चलने लगा कि अतीक के दोनों नाबालिग बेटे एंबुलेंस में शव के साथ ही पहुंचे हैं। लेकिन, डीएम संजय खत्री ने इससे इन्कार किया है। डीएम के मुताबिक अतीक के बेटों को बाल सुधार गृह से कब्रिस्तान में लाए जाने की इजाजत उनकी ओर से नहीं दी गई।