फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफिया अतीक अहमद ने पत्नी को एआईएमआईएम में शामिल कराकर चला बड़ा दांव

Tue, 07 Sep 2021 01:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

माफिया अतीक अहमद शहर दक्षिणी सीट से लगातार पांच बार विधायक रहने के साथ सपा के टिकट पर एक बार फूलपुर लोकसभा सीट से संसद में भी पहुंचने में सफल रहा है। 
विज्ञापन
Prayagraj News : पूर्व सांसद अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को लखनऊ में एआईएमआईएम की सदस्यता ग्रहण कराते राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद असददुद्दीन ओवैसी। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद ने पत्नी को एआईएमआईएम की सदस्यता ग्रहण कराकर आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बड़ा दांव खेलने प्रयास किया है। इसके भविष्य में क्या परिणाम होंगे यह तो वक्त ही बताएगा लेकिन अतीक के इस दांव से सपा की मुश्किलें जरूर बढ़ सकती हैं। मुस्लिमों पर दोनों पार्टियों का फोकस कुछ अधिक ही रहता है। एआईएमआईएम को प्रयागराज में गहरी पैठ रखने वाले अतीक अहमद के समर्थन से सपा की राह मुश्किल हो सकती है।

विज्ञापन

Prayagraj News : लखनऊ में असददुद्दीन ओवैसी के समक्ष एआईएमआईएम की सदस्यता ग्रहण करतीं अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन। - फोटो : prayagraj
अतीक के ऊपर टेढ़ी हो गई है योगी सरकार की नजर
पत्नी को एआईएमआईएम की सदस्यता ग्रहण कराने वाले पूर्व सांसद और माफिया अतीक अहमद के ऊपर योगी सरकार की नजर टेढ़ी हो गई है। पिछले एक वर्ष से उसके खिलाफ आपरेशन नेस्तनाबूद के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई चल रही है। करेली, कसारी मसारी, चकिया, सिविल लाइंस, नवाब युसुफ रोड, हाईकोर्ट रोड, लूकरगंज सहित शहर के कई पॉश इलाकों में मौजूद उसकी संपत्तियों के अलावा चकिया स्थित उसके और उसके भाइयों और करीबियों सहित रिश्तेदारों के मकान प्रयागराज विकास प्राधिकरण ध्वस्त कर चुका है। अभी कई संपत्तियों को चिन्हित किया गया है। अतीक और उसके करीबियों के खेतिहर भूमि और प्लाट को भी सरकार ने कब्जे में ले लिया है। 

सपा मुखिया पहले से ही बना चुके हैं दूरी
सपा मुखिया अखिलेश यादव पहले ही अतीक अहमद से दूरी बना चुके हैं। केशव प्रसाद मौर्य के इस्तीफे से रिक्त हुए फूलपुर लोकसभा सीट से सपा से टिकट न मिलने पर अतीक ने सपा के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए निर्दल ही चुनाव लड़ गए थे, हालांकि काफी प्रयास के बाद भी सपा जीतने में सफल रही और अतीक की बुरी तरह पराजय हुई। भाजपा को दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा था। पूर्व विधायक राजू पाल की हत्या के बाद अतीक अहमद के दुर्दिन शुरू हो गए थे। फिलहाल वह गुजरात के अहमदाबाद जेल में बंद हैं।
विज्ञापन

पूर्व सांसद अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के AIMIM ज्वाइन करने पर जश्न
पूर्व सांसद अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन और उनका पूरा परिवार हजारों समर्थकों के साथ आज लखनऊ के हिल्टन होटल मे ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन AIMIM राष्ट्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी साहब की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया और आगामी विधानसभा 2022 चुनाव का बिगुल जोर शोर से बजा दिया ।

मजलिस के मंडल प्रवक्ता अफसर महमूद ने अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के एआईएमआईएम ज्वाइन करने पर बधाई देते हुए बताया कि आज पूरा शहर प्रयागराज खुशी मना रहा है और जल्दी शाइस्ता परवीन के नगर आगमन पर एक बड़ा कार्यक्रम रखा जाएगा उनके पार्टी ज्वाइन करने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

जैसा कि बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी के तीन दिनी उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत करते हुए बैरिस्टर साहब ने अयोध्या से चुनावी जनसभा की शुरुआत कर दी । शाइस्ता परवीन को बधाई देने वालों में मुख्य रूप से शादाब अली एडवोकेट आरिफ इकबाल एडवोकेट मोहम्मद उस्मान इमरान अहमद सिद्दीकी कुरेश अहमद जाफरी मुजीब उर रहमान एडवोकेट चौधरी अब्राहिम नसीम इस इफ्तेखार अहमद मंदर अरशद अली दानिश अंसारी फजल फाकरी मोहम्मद तारीक अंसारी प्रवीण कुरैशी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें