फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के आलमबाग जैसा होगा प्रयागराज के सिविल लाइंस बस स्टेशन

Thu, 18 Apr 2019 01:44 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
up roadways
विज्ञापन
सूबे की राजधानी लखनऊ के आलमबाग बस स्टेशन की तर्ज पर प्रयागराज के सिविल लाइंस बस स्टेशन का भी कायाकल्प होगा। यहां तकरीबन आलमबाग बस स्टेशन जैसी ही सुविधाएं रोडवेज उपलब्ध कराएगा। यहां एक ओर जहां बसों के लिए नए प्लेटफार्म बनाए जाएंगे तो वहीं बस स्टेशन पर तमाम यात्री सुविधाओं का इजाफा किया जाएगा। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के तहत बस स्टेशन पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, रेस्टोरेंट आदि भी बनाए जाएंगे। यहां बहुमंजिला वाहन पार्किंग भी बनवाई जाएंगी। चुनाव आचार संहिता हटने के बाद इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन


पिछले वर्ष ही लखनऊ के आलमबाग बस स्टेशन को अत्याधुनिक बनाया गया। इसके बाद ही तय हुआ था कि आलमबाग की तर्ज पर सूबे के कुछ और बस स्टेशनों को भी आधुनिक बनाया जाएगा। फिलहाल सूबे के 24 बस स्टेशनों को आधुनिक बनाया जाएगा। इसमें प्रयागराज परिक्षेत्र के दो बस स्टेशन सिविल लाइंस और मिर्जापुर को शामिल किया गया है। सिविल लाइंस बस स्टेशन की बात करें तो इसे भी पीपीपी मॉडल के तहत आधुनिक बनाया जाएगा। यहां नए सिरे से स्टेशन बिल्डिंग का निर्माण होगा। इसमें एसी वेटिंग हॉल, फूड कोर्ट, बिजनेस सेंटर, ब्रांडेड और नॉनब्रांडेड आदि उत्पादों के शोरूम, शॉपिंग मॉल, कैंटीन, यात्रियों के रुकने के लिए एसी और नॉन एसी रूम, पे एंड यूज पर आधारित कई अन्य विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी। सुरक्षा की दृष्टि से यहां लगेज चेकिंग स्कैनर भी लगाया जाएगा।

ये सुविधाएं भी मिलेंगी यात्रियों को
0 बसों की जानकारी के लिए सेंसरयुक्त डिस्प्ले बोर्ड
0 गर्मी से राहत के लिए गैलरी में मिस्ट एयरफैन की व्यवस्था
0 बैंक, पोस्ट ऑफिस एवं पर्यटन विभाग का रहेगा ऑफिस
0 ऊपरी तल तक पहुंचने के लिए लिफ्ट एवं एस्केलेटर की सुविधा
0 रूट वार बसों के लिए रहेंगे प्लेटफार्म, एसी बसों के लिए अलग रहेगी व्यवस्था

‘पीपीपी के तहत प्रयागराज परिक्षेत्र के सिविल लाइंस बस स्टेशन और मिर्जापुर बस स्टेशन का आधुनिकीकरण किया जाना है। चुनाव आचार संहिता हटने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।’
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकेएस बिसेन, क्षेत्रीय प्रबंधक, प्रयागराज परिक्षेत्र। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें