छह माह पहले भेजी थीं फाइलें
एनसीटीई से सलाह लेने के बाद अर्हता का विवाद दूर होने पर आयोग ने छह माह पहले माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को इन 90 चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति की संस्तुति भेज दी थी, जिसके बाद निदेशालय ने शासन को पत्र भेजकर अर्हता से संबंधित दिशा-निर्देश मांगे थे। सूत्रों का कहना है कि शासन की ओर से स्थिति स्पष्ट न किए जाने पर अब निदेशालय ने आयोग को फाइलें वापस भेज दी हैं।
ऐसे में अभ्यर्थियों की नियुक्ति फंस गई है। प्रतियोगी छात्र मोर्चा के अध्यक्ष विक्की खान का कहना है कि जब एनसीटीई ने अभ्यर्थियों को अर्ह माना है तो निदेशालय को फाइलें वापस नहीं करनी चाहिए थीं। विक्की खान ने मांग की है कि चयनितों को नियुक्ति शीघ्र प्रदान की जाए।
ढाई सौ अभ्यर्थियों का निरस्त हो चुका है चयन
कला विषय में एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए बड़ी संख्या में ऐसे अभ्यर्थियों ने भी आवेदन किए थे, जिनके पास इंटरमीडिएट में प्राविधिक कला विषय था और वे सामान्य रूप से स्नातक थे। उनके पास बीएफए और बीएड दोनों डिग्री नहीं थी। ऐसे तकरीबन ढाई सौ अभ्यर्थियों का लिखित परीक्षा में चयन हो गया था। अर्हता पूरी न करने के कारण आयोग ने बाद में इनका चयन निरस्त कर दिया था।