साथ ही दशाश्वमेध घाट समेत 18 घाटों को पक्का करने के साथ ही द्वादश माधव और पंचकोशी परिक्रमा को पर्यटन से जोड़ने की परियोजना के अलावा मनसइता नाले पर स्थायी पुलिया बनाने का प्रस्ताव भी इसमें शामिल है। रायबरेली से प्रयागराज मार्ग को फोर लेन बनाने, बम्हरौली एयरपोर्ट का विस्तार और त्रिवेणी पुष्प के जीर्णोद्धार की योजना पर भी चर्चा होगी। महाकुंभ के लिए प्रस्तावित इन दीर्घकालिक परियोजनाओं पर जनवरी-2023 से ही काम शुरू कराने की तैयारी है।
मंडलायुक्त, कुंभ मेलाधिकारी प्रस्तुत करेंगे परियोजनाओं का खाका
प्रयागराज। एपेक्स कमेटी की बैठक में हिस्सा लेने के लिए मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत के अलावा एडीएम कुंभ मेला दयानंद प्रसाद और विवेक चतुर्वेदी लखनऊ जाएंगे। कुंभ मेलाधिकारी विजय किरन आनंद दीर्घकालिक परियोजनाओं के प्रस्तावों को एपेक्स कमेटी के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।
शीर्ष कमेटी के समक्ष महाकुंभ की दीर्घकालिक परियोजनाओं की स्वीकृति पर चर्चा के साथ ही रेलवे और एनएचएआई के अफसरों के साथ भी अलग-अलग परियोजनाओं पर चर्चा की जाएगी। स्वीकृति मिलने के बाद कार्य आरंभ करा दिए जाएंगे। - विजय किरन आनंद, कुंभ मेलाधिकारी।