आईएमए की तरफ से आयोजित अधिवेशन में नए पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण किया।
- फोटो : अमर उजाला।
आयोजन के विशिष्ट सहयोगी
वार्षिक सम्मेलन के दौरान काशी प्रयागराज भ्रमण में डॉ.अतुल दुबे, डॉ.राजीव गौतम, वैज्ञानिक संगोष्ठी में डॉ.सपना श्रीवास्तव, डॉ.अनुभा श्रीवास्तव, डॉ.आशुतोष गुप्ता, डॉ.अभिनव अग्रवाल, डेलीगेट्स रजिस्ट्रेशन में डॉ. शार्दूल सिंह, डॉ. आरकेएस चौहान, प्रेस प्रबंधन डॉ. अनूप चौहान समेत अन्य चिकित्सकों ने अलग-अलग प्रबंधन किया। संचालन पूर्व एएमए अध्यक्ष डॉ.अनिल शुक्ला तथा धन्यवाद ज्ञापन सचिव डॉ.आशुतोष गुप्ता ने किया।
उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉक्टर सम्मानित
सम्मेलन के दौरान एएमए के वरिष्ठ सदस्य डॉ.आरके गुप्ता, डॉ.सुजीत सिंह, डॉ.अभिनव अग्रवाल तथा डॉ.उत्सव सिंह को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए आईएमए की ओर से पुरस्कृत किया गया। आयोजन सचिव डॉ.अशोक अग्रवाल ने बताया, राष्ट्रीय वार्षिक सम्मेलन के लिए आईएमए के 1000 से अधिक सदस्यों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। वहीं 3000 डॉक्टर व अन्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में उत्तर और मध्य भारत के अलावा केरल से 80, तमिलनाडू से 62, उड़ीसा से 28, त्रिपुरा से 04, असम से 10 चिकित्सक शामिल हुए। आईएमए का अगला राष्ट्रीय वार्षिक सम्मेलन 2023 में तिरुअनंतपुरम में होगा।